Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garmi Garmi Song: इंटरनेट पर नोरा फतेही का जलवा, 5 दिन में साढ़े 4 करोड़ बार देखा गया गाना

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Mon, 30 Dec 2019 12:51 PM (IST)

    Garmi Garmi Song Video नोरा फतेही का गाना गर्मी गर्मी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है और गाने रिलीज होने के पांच दिन में ही फिल्म को साढ़े चार करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

    Garmi Garmi Song: इंटरनेट पर नोरा फतेही का जलवा, 5 दिन में साढ़े 4 करोड़ बार देखा गया गाना

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने डांस से ज्यादा हिट हैं। नोरा ने अपने डांस से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है और उनके खास को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी के गाने 'गर्मी-गर्मी' ने भी फिल्म के पुराने गानों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गाना काफी हिट है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाने को रिलीज हुए अभी पांच दिन ही हुए है, लेकिन व्यूज के मामले में नोरा फतेही का ये गाना काफी आगे निकल गया है। 25 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने को साढ़े चार करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के बढ़ते व्यूज से नोरा फतेही भी काफी खुश हैं और नोरा ने सोशल मीडिया पर 30 मिलियन और 45 मिलियन व्यूज होने पर अपनी खुशी जाहिर की थी।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    45 million views!!!! 🌡🌡💥💥 Get itttttt !!!!!! 🙌🏽 🙌🏽 Garmi Garmi Garmi 🔥 🔥 🔥 @varundvn @remodsouza @tseries.official @rahuldid @iamkrutimahesh @badboyshah @nehakakkar

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

    अपनी खुशी जाहिर करते हुए नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नोरा गाने के बारे में बात कर रही थीं। उसके बाद 45 मिलियन व्यूज होने पर नोरा ने पोस्ट शेयर किया। अब इस गाने का चैलेंज भी शुरू किया गया और नोरा फतेही ने इसकी जानकारी दी है। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि गाने का ऑफिशियली चैलेंज शुरू हो गया है और इसे पूरा करें।

    बता दें कि यग गाना बादशाह ने लिखा और कंपोज किया है। वहीं इसमें नेहा कक्कड़ और बादशाह की आवाज है। वहीं फिल्म की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभु देवा नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कई स्टार्स फिल्म में नजर आने वाले हैं और अभी तक फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं फिल्म अगले महीने 24 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।