Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Nora Fatehi ने डांस से स्टेज पर लगाई आग, फैंस हुए दीवाने, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 08:16 PM (IST)

    Nora Fatehi Latest Dance Video नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपनी लाइव परफॉरमेंस की एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें स्टेज पर थिरकते हुए देखा जा सकता ...और पढ़ें

    Nora Fatehi Latest Dance Video: नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi Latest Dance Video: नोरा फतेही इन दिनों द एंटरटेनर टूर पर है। इसके चलते वह विदेशों में लाइव परफॉर्म कर रही हैं।सोशल मीडिया पर वह अपनी परफॉर्मेंस की वीडियो भी शेयर करती है। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें ऑरलैंडो शहर में फैंस के आगे लाइव परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। नोरा फतेही की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इस पर कई लोगों ने कमेंट किया है। इसे 6 घंटे में 224000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 17 सौ से ज्यादा कमेंट किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोरा फतेही को स्टेज पर आकर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है

    वीडियो में नोरा फतेही को स्टेज पर आकर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इस बीच फैंस को भी देखा जा सकता है। वे नोरा का नाम लेकर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'ऑरलैंडो।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। वीडियो में नोरा फतेही को डांस रिहर्सल करते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं, वह स्टेज पर लाइव परफॉर्म भी करती नजर आ रही हैं। उनके कई फैंस की रिएक्शन भी वीडियो में दिखाई गई है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    नोरा फतेही की फिल्में काफी पसंद की गई है

    नोरा फतेही ने कई फिल्मों में डांस किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। नोरा फतेही अपनी डांसिंग को लेकर भी काफी फेमस है। उनकी वीडियो पर कई लोगों ने शानदार कमेंट भी किया है। एक ने लिखा है, 'बहुत खूबसूरत।' एक ने लिखा है, 'आप बहुत अच्छी डांसर हो। आप लीजेंड हो।' एक ने लिखा है, 'नोरा आप को मेरे दिल की गहराई से ढेरों प्यार। मुझे आशा है आप जीवन में अच्छा करेंगी।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    नोरा फतेही ने लेटेस्ट फोटोशूट की भी तस्वीरें शेयर की थी

    इसके पहले नोरा फतेही ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की भी तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें स्टेज पर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। नोरा फतेही को डलास में भी स्टेज पर लाइव परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो पर भी फैंस ने लाइक्स की बौछार कर दी थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)