Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'गर्मी' पर इस शख्स के साथ नोरा का जोरदार डांस हुआ वायरल, लाखों बार देखा गया Video

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jan 2020 04:57 PM (IST)

    नोरा अपने बैली डांस के लिए जानी जाती हैं। गर्मी... गाने से पहले नोरा बाहुबली और सत्यमेव जयते के दिलबर... सॉन्ग से जमकर सुर्खियां बटौर चुकी हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    'गर्मी' पर इस शख्स के साथ नोरा का जोरदार डांस हुआ वायरल, लाखों बार देखा गया Video

    नई दिल्ली, जेएनएन।  बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही जल्द ही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नोरा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाली हैं। अपने धमाकेदार डांस और अदाकारी से नोरा लोगों के दिल में राज करती हैं। हाल ही में 'स्ट्रीट डांसर 3D' से नोरा का धमाकेदार गाना 'गर्मी...' रिलीज हुआ है। ये गाना जबरदस्त हिट हो रहा है। वहीं नोरा और फिल्म की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। इसी बीच नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Breaking it down on Garmi from the movie Street Dancer! dont forget to book your tickets, movie releases January 24th! @badboyshah @nehakakkar @varundvn @shraddhakapoor @tseries.official @remodsouza #SD3 #garmi #garmichallenge

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

    नोरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें अपनी अदा के जलवे दिखाकर वह अपने फैन्स को दीवाना बना रही हैं। नोरा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' के गाने 'गर्मी' पर बेहद ही शानदार डांस करती हुई नजर आ रही है। उनके डांस मूव्स काफी जबदस्त हैं। वीडियो में उनके साथ डांसर आबेज दरबार भी डांस करते दिख रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Like a black widow, baby 🖤 @raghavendra.rathore x @roopavohrafinejewellery x @manekaharisinghani x @marcepedrozo x @swapnil_kore_photography

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

    नोरा ने ये वीडियो महज 24 घंटे पहले ही शेयर किया है। अबतक इस वीडियो पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैन्स भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा रेड कलर की ड्रेस में बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि नोरा अपने बैली डांस के लिए जानी जाती हैं। 'गर्मी...' गाने से पहले नोरा बाहुबली' और 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' सॉन्ग से जमकर सुर्खियां बटौर चुकी हैं। यही नहीं उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस' के घर जाने से मिली थी।