No Makeup Look:आलिया भट्ट ने नो मेकअप लुक किया शेयर, ब्लश करती आईं नजर
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना मार्निंग लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस इस फोटो में काफी सुंदर नजर आ रही हैं। मदरहुड एन्जॉय कर रहीं एक्ट्रेस की ये तस्वीर लोगों को खासी पसंद आ रही है।

नई दिल्ली, जेएनएम। No Makeup Look: आलिया भट्ट उन अदाकाराओं में से एक हैं जो अपनी अदाकारी के साथ ही अपनी सुंदरता से भी फैंस को आकर्षित करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके मार्निंग लुक की तस्वीर साझा की है। जिसमें एक्ट्रेस बिना मेकअप लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलिया ने क्लोजअप सेल्फी शेयर करते हुए लिखा 'मॉर्निंग स्लेर्प'। इस फोटो में आलिया ने अपने बाल बांधे हुए हैं और नियान कलर की टी-शर्ट पहनी है। फोटो में सूरज की रोशनी उनके ग्लो को और बढ़ाती नजर आ रही है।
पहले भी बिना मेकअप तस्वीर कर चुकीं हैं शेयर
आलिया भट्ट अपने नो मेकअप लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करने से कतराती नहीं हैं। ये पहली दफा नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपनी नो मेकअप सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है इससे पहले भी वो कई बार अपने नो मेकअप लुक अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती आई हैं।
मदरहुड कर रहीं एन्जॉय
आलिया भट्ट कुछ समय पहले ही मां बनी हैं और फिलहाल अपनी बेटी राहा के साथ मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई में वॉक करते भी नजर आए थे।
आखिरी बार ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं आलिया
आलिया भट्ट को आखिरी बार ब्रह्मास्त्र में उनके पति रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े बल्कि लगभग हर फैन का दिल भी जीत लिया। वह अगली बार करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कई दिग्गज सितारे हैं।
आलिया के लिए 2022 रहा शानदार
2022 आलिया भट्ट के लिए बेहद शानदार रहा। वर्क फ्रंट हो या पर्सनल लाइफ आलिया को हर जगह से खुशियां मिली। पिछले साल उनकी आर आर आर, गंगूबाई कठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। उनके बैनर तले बनी फिल्म 'डार्लिंग्स' को भी लोगों का खूब प्यार मिला। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो आलिया 2022 में ही रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं और पिछले साल नवंबर में एक्ट्रेस को मां बनने की खुशी मिली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।