Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raha Kapoor: रणबीर-आलिया पहली बार बेटी के साथ निकले वॉक पर, मां की गोद में नजर आई राहा, Photos Viral

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 03:35 PM (IST)

    Alia Bhatt-Ranbir Kapoor आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते साल नवंबर में एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। इन दिनों आलिया और रणबीर अपने पेरेंट्स हुड को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Viral Bhayani Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: बॉलीवुड न्यू मॉम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर कुछ महीनों पहले ही एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है।  दोनों स्टार्स ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। रणबीर और आलिया ने अभी तक राहा का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है और उन्होंने पापाराजी से भी बेटी की तस्वीरें क्लिक न करने के लिए रिक्वेस्ट किया है। वहीं, अब पहली बार रणबीर और आलिया बेटी को लेकर बाहर निकले हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन सब में इंट्रेस्टिंग बात है कि तस्वीरों में राहा की झलक साफ देखने को मिल रही है। हालांकि तस्वीरों में चेहरा छिपा दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहा को वॉक पर लेकर निकले रणबीर-आलिया

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ बेटी राहा भी नजर आ रही हैं। फोटोज में राहा कभी मां आलिया की गोद में तो कभी बेबी वॉकर पर बैठी हुई नजर आ रही है। इनके साथ आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी हैं। सभी ने ब्लैक कलर का आउटफिट वियर किया है। खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर, बेटी राहा को वॉक पर लेकर गए थे। इसी दौरान उनकी ये तस्वीरें क्लिक की गई हैं। हालांकि, इसमें राहा के चेहरे को पूरी तरह से इमोजी से कवर किया गया है।

    Photo Credit : Viral Bhayani Instagram

    करण जौहर की फिल्म में आएंगी नजर

    आलिया भट्ट वर्कफ्रंट पर बात करें तो वह इन दिनों मैटरनिटी लिव पर होते हुए खुद को फिट कर रही हैं। वहीं, वो जल्द ही  अपने प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगी। आलिया के पास इस वक्त 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'जी ले जार' जैसी फिल्में हैं। इसके साथ ही वो हॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं। हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। इस मूवी में वो रणवीर सिंह के साथ शूट करेंगी। उनकी ये फिल्म अब 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner