विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इल्जाम लगे, शादी टूटी... 15 साल तक चिट्ठियों में रिकॉर्ड किया अत्याचार, अब्यूसिव मैरिज पर एक्ट्रेस का छलका दर्द

Published: Mon, 02 Feb 2026 04:49 PM (IST)

नो एंट्री फेम एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने कुछ महीने पहले पति पीटर हाग पर डोमेस्टिक वॉयलेंस का आरोप लगाया था। अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए 15 साल तक अब्यूसिव मैरिज में अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बात की है। 

सेलिना जेटली का अब्यूसिव मैरिज पर छलका दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सेलिना जेटली का अब्यूसिव मैरिज पर छलका दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल नो एंट्री एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग (Peter Haag) से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दी थी। यही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने पति पर डोमेस्टिक वॉयलेंस का भी आरोप लगाया है। अब उन्होंने 15 साल की टूटी हुई शादी का दर्द बयां किया है।

सेलिना जेटली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अब्यूसिव मैरिज को लेकर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुद को 'ब्रोकन' बताया है।

अंदर से टूट गई थीं सेलिना

उन्होंने एक लंबे-चौड़े कैप्शन में लिखा, "ब्रोकन: सभी खूबसूरत चीजों के पीछे की सच्चाई... प्यार, दर्द और जिंदा रहने की कहानियों से बनी एक शादी। उन हजारों लोगों का धन्यवाद जो अपनी कहानियां मेरे साथ शेयर करते रहते हैं। आपने मुझसे पूछा कि मेरी 15 साल पुरानी टूटी हुई शादी में मेरा सबसे बड़ा सबक क्या है?"

अब्यूसिव मैरिज से सेलिना को मिला ये सबक

सेलिना जेटली ने बताया, "मेरा सबसे बड़ा सबक यह है कि आप किसी को ज्यादा प्यार करके नहीं बदल सकते, प्यार उस चीज को ठीक नहीं कर सकता जो पहले से ही टूटी हुई है। जो लोग मेरी लिखी बातें पढ़ते हैं, वे जानते हैं कि मैं खुद को सबसे अच्छे से कैसे जाहिर करती हूं। यह कुछ ऐसा था जिसका इस्तेमाल मैं तब करती थी जब मैं बोल नहीं पाती थी, जब मेरी बात नहीं सुनी जाती थी। मेरी बहुत मुश्किल शादी के कई बुरे दौर से बचने का एक तरीका लिखना था।"

चिट्ठियों के जरिए दर्द किया कम

सेलिना ने अपना दर्द बयां करते हुए आगे कहा, "मैंने हमेशा लिखे हुए शब्दों के जरिए खुद को सबसे साफ और ईमानदारी से जाहिर किया है। चिट्ठियों के जरिए मैंने अपने पति के अहंकार को बढ़ाने, अपना प्यार जताने, अपनी कमिटमेंट को पक्का करने और उस ईमानदारी को बताने की कोशिश की जिसके साथ मैंने अपनी शादी और अपने परिवार को अपनाया था। ये चिट्ठियां रिश्ते को बचाने, दरारों को भरने और अपने पति और बच्चों की खातिर शादी को बचाए रखने की एक कोशिश थीं।"

यह भी पढ़ें- 'सेलिना जेटली के फौजी भाई को दी जाए कानूनी सहायता', दिल्ली HC का दूतावास को निर्देश

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

नो एंट्री की एक्ट्रेस ने कहा, "लेकिन समय के साथ, मेरे लिखने का तरीका बदल गया। मेरी चिट्ठियां उस सच्चाई को दिखाने लगीं जिसमें मैं जी रही थी। वे उस दुर्व्यवहार के बारे में बताती थीं जिसे मैं देख रही थी और सह रही थी। मेरी आवाज को बार-बार दबाया जाना, मेरी बात न सुनी जाना और मुझ पर लगातार इल्जाम लगाने का तरीका। मैंने उस दर्द, झगड़े और दुर्व्यवहार के लिए बार-बार जिम्मेदार ठहराए जाने के बारे में लिखा जो मेरी तरफ किया गया था। ये लिखी बातें दुर्व्यवहार का इनकार नहीं थीं, बल्कि उसका रिकॉर्ड थीं।"

सेलिना जेटली ने कहा कि वह 15 सालों तक अपनी शादी को बचाने की कोशिश करती रहीं। वह कमजोर नहीं थीं, लेकिन बस एक उम्मीद में थीं कि सब ठीक हो जाएगा।"

यह भी पढ़ें- Celina Jaitly की दर्द भरी दास्तां, याचिका में पति पर रोंगटे खड़े करने वाले आरोप, कहा- डिलीवरी के तीन हफ्ते बाद...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।