Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Nita Ambani के बैग में इतने करोड़ के जड़े हैं 240 हीरे, कीमत उड़ा देंगे होश

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 29 Jun 2019 10:42 AM (IST)

    रिलायंस कंपनी के मालिक Mukesh Ambani की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्षा नीता अंबानी (Nita Ambani) की एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है ...और पढ़ें

    Nita Ambani के बैग में इतने करोड़ के जड़े हैं 240 हीरे, कीमत उड़ा देंगे होश

    नई दिल्ली, जेएनएनl देश के सबसे धनी आदमी Mukesh Ambani की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैl इस बार फोटो के वायरल होने के पीछे कारण कुछ और हैl इस फोटो में नीता अंबानी (Nita Ambani) के बैग की ओर ध्यान देने पर आप एक बैग देखेंगेl इस बैग में 240 हीरे जड़े हुए है और इनकी कीमत करोड़ों में हैंl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Nita Ambani With Kareena Kapoor And Karisma Kapoor. . #mukeshambani #nitaambani #akashambani #anantambani #ishaambani #shlokamehta #anandpiramal #radhikamerchant #bigfatindianwedding #dabooratnani #shlokaambani #ishaanandwedding #desibride #weddingoftheyear #ambani #akashambaniwedding #newlyweds #ambaniwedding #ambanifamily #ranbirkapoor #reliance #dhirubhaiambani #aliabhatt #jio #neetaambani #antilia #kokilabenambani #reliancejio #india #shahrukhkhan

    A post shared by Ambani Family (@ambanifamily) on

    वायरल हो रही फोटो में नीता अंबानी के हाथ में जो हर्मिस हिमालय बिर्किन बैग (Hermès Himalaya Birkin bag) है, इसकी कीमत 2.6 करोड़ बताई जा रही हैl नीता अंबानी के इस बैग की कीमत की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर खूब हो रही हैl लोग इस तस्वीर पर तेजी से शेयर और कमेंट कर रहे हैंl नीता अंबानी की इस वायरल हो रही फोटो को अंबानी फैमिली इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया हैl इस फोटो में नीता के साथ Kareena Kapoor और Karisma Kapoor भी नजर आ रहे हैंl

    यह भी पढ़ें: Aditya Pancholi रेपिस्ट और उनके बेटे Sooraj हत्यारे हैं, Kangana Ranaut की बहन का आरोप

    इस फोटो में नीता अंबानी के बैग ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया हैl इस फोटो में नीता सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैंl हर्मिस हिमालय बिर्किन बैग को हैंडबैग कलेक्शन में सबसे अच्छा माना जाता हैl इसमें 18 कैरेट गोल्ड के 240 हीरे लगे हैंl 2017 में सफेद हिमालय क्रोकोडाइल डायमंड स्टाइल बैग क्रिस्टीज की नीलामी में यह 2.6 करोड़ रुपये में बिका थाl