Sunny Deol की फिल्म Border 2 की प्रोड्यूसर जल्द देंगी खुशखबरी, आने वाला है घर में नन्हा मेहमान
बॉर्डर 2 (Border 2) की प्रोड्यूसर और राइटर निधि दत्ता (Nidhi Dutta) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। अब उन्होंने फैंस के साथ फिल्म के सेट से एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल शादी के चार साल बाद वह मां बनने वाली हैं। इस अपडेट के सामने आने के बाद फैंस समेत बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लवर्स ने बॉर्डर फिल्म जरूर देखी होगी। इसके गानों को आज भी लोग सुनते हैं। हाल ही में अपडेट सामने आया था कि मेकर्स मूवी का सीक्वल बनाने वाले हैं। खैर, अब बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म से जुड़े तमाम अपडेट फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस बीच मूवी की प्रोड्यूसर और राइटर निधि दत्ता ने एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है, जो उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी है।
पॉपुलर फिल्म निर्माता निधि दत्ता (Nidhi Dutta) के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर सभी की नजरें हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म के सेट से एक बड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। शादी के चार साल बाद उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां, इस बात की पुष्टि निधि ने खुद पोस्ट के जरिए की है।
बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
जे.पी. दत्ता और बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉर्डर 2 के सेट से यह गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, निधि ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की फोटो भी अपलोड की है, जो फिल्म के सेट की है। प्रोड्यूसर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, इस दुनिया में हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद आ रहा है, जुलाई में। तस्वीर की बात करें, तो इसमें उनके पति बिनॉय प्यार भरे अंदाज में बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, दूसरी तस्वीर में दोनों ही बेबी बंप को सहलाते हुए नजर आए।
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Border 2 में Diljit Dosanjh बनेंगे IAF ऑफिसर, अमर सिंह चमकीला के बाद निभाएंगे एक और रियल कैरेक्टर?
निधि दत्ता ने साल 2020 में बिनॉय गांधी से शादी की थी। अब शादी के चार साल बाद वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद फैंस समेत सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को दी बधाई
सोशल मीडिया पर निधि दत्ता की पोस्ट चर्चा में आ गई है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे भी कपल को बधाई दे रहे हैं। अहान शेट्टी ने इस जानकारी पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, फिर से मामू बन रहा हूं। इतना ही नहीं, अथिया ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'उफ्फ इसके लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं। निधि और बिनॉय को इस खुशखबरी के लिए बधाई।'
Photo Credit- Instagram
अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 के बारे में बता दें कि इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म 26 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।