Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Priyanka Chopra को पति Nick Jonas ने इतना Miss कभी नहीं किया होगा, VMA Awards का Video देख समझ जाएंगे!

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 27 Aug 2019 06:01 PM (IST)

    Nick Jonas Misses Priyanka Chopra निक ने अपने फ़ैंस को शुक्रिया बोलते हुए लिखा कि दुनिया में हमारे फै़ंस सबसे अच्छे हैं। अपने होम टाउन में इस तरह की ज ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra को पति Nick Jonas ने इतना Miss कभी नहीं किया होगा, VMA Awards का Video देख समझ जाएंगे!

    नई दिल्ली, जेएनएन। जोनस फैमिली (Jonas Family) में जब भी कोई ख़ास मौक़ा होता है तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को हमेशा पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ जश्न का लुत्फ़ उठाते हुए नज़र आती हैं, मगर हाल ही में जब जोनस ब्रदर्स को उनके पॉप सिंगल सकर (Sucker) को वीडियो म्यूज़िक अवॉर्ड्स (VMAS) में बेस्ट पॉप सिंगल चुना गया तो प्रियंका चोपड़ा निक के साथ नहीं थीं। इस दौरान निक के दोनों भाई जो जोनस (Joe Jonas) और केविन जोनस (Kevin Jonas) अपनी-अपनी बीवियों सोफी टर्नर (Sophie Turner) और डैनियल जोनस (Danielle Jonas) के साथ थे। इस मौक़े का एक वीडियो एक यूज़र ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडिया में देखा जा सकता है कि जैसे ही सकर को बेस्ट पॉप सिंगल अवॉर्ड की घोषणा हुई, जो अपनी पत्नी सोफी को किस करते हैं, जबकि केविन डैनियल से लिपट जाते हैं, मगर बीच में खड़े निक अकेले ही ताली बजाकर इसे सेलिब्रेट करते हैं। इस मौक़े पर अकेलेपन की कसक भी निक के चेहरे पर साफ़ झलकती है। सकर के वीडियो में जोनस ब्रदर्स के साथ प्रियंका, डैनियल और सोफी टर्नर भी नज़र आयी थीं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Nick Jonas missed his wife at the #vmas as @jonasbrothers won #bestpop for #sucker . . #priyankachopra #nickjonas #joejonas #kevinjonas #sophieturner #jonasbrothers #vmas2019 #hollywood

    A post shared by Dreaming and Awake (@your_butts) on

    कुछ फैंस ने भी निक के रिएक्शन को नोटिस करके मज़ेदार कमेंट्स किये। उधर, निक जोनस ने अवॉर्ड मिलने की ख़ुशी एक फोटो के ज़रिए ज़ाहिर की है। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Best pop video!! Thank you! We have the best fans in the world for voting for sucker! A win like this in our home town means the world. #vmas

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

    निक ने अपने फ़ैंस को शुक्रिया बोलते हुए लिखा कि दुनिया में हमारे फै़ंस सबसे अच्छे हैं। अपने होम टाउन में इस तरह की जीत काफ़ी मायने रखती है। (Photo- Nick Jonas Instagram)