Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Sacred Games 2' Posters : दिखेगा Saif Ali का खेल तो Nawazuddin बताएंगे अपनी औकात!

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Fri, 10 May 2019 06:28 PM (IST)

    Sacred Games 2 New Posters release सेक्रेड गेम्स 2 के टीजर के बाद अब इसके दो नए पोस्टर भी रिलीज कर दिए गए हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    'Sacred Games 2' Posters : दिखेगा Saif Ali का खेल तो Nawazuddin बताएंगे अपनी औकात!

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sacred Games 2 New Posters release : साल 2018 में सबके दिलों दिमाग पर छा जाने वाली नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ (Sacred Games) का दूसरा सीजन ‘सेक्रेड गेम्स 2’ जल्द ही रिलीज किया जाएगा। ‘सेक्रेड गेम्स 2’ (Sacred Games 2)  का टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर जारी होने के बाद से ही लोगों को सीरीज रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच ‘सेक्रेड गेम्स 2’ के दो नए पोस्टर भी रिलीज कर दिए गए हैं। लोगों के एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए इन पोस्टर को थोड़ी-थोड़ी देर के गैप में जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों पोस्टर्स के बारे में बात करें तो पहले पोस्टर में नवाजउद्दीन सिद्धीकी सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। नवाज का ये लुक नेटफ्लिक्स के ऑफीशियल अकाउंट पर एक बेहद दमदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। नवाज का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है, पिछली बार क्या बोला था गणेश भाई को? औकात!। अब इस दमदार कैप्शन से ही समझ आ रहा है कि इस सीजन में नवाज का किरदार बेहद दमदार होगा।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Pichli baar kya bola tha Ganesh bhai ko? Aukaat!

    A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

     वहीं दूसरा पोस्टर सैफ अली खान का रिलीज किया है। पोस्टर में सैफ काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं। अगर पोस्टर की मानें तो सैफ का जैसा लुक सीजन 1 में दिया गया था वैसा ही लुक उनका सीजन 2 में होगा। उनके लुक में बदलाव नहीं किया गया है। सैफ का पोस्टर शेयर करते हुए एक सवालिया कैप्शन दिया गया है। सैफ के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, अगर सरताज को सिस्टम बदलना है तो खेल को खेलना ही पड़ेगा। दोनों पोस्टर्स के कैप्शन से एक बात तो साफ हो गई कि ‘सेक्रेड गेम्स 2’ की कहानी ‘सेक्रेड गेम्स’ के आगे की कहानी होगी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Agar Sartaj ko system badalna hai, toh khel toh khelna hi padega.

    A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

    आपको बता दें कि सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाणी ने मिलकर निर्देशित किया था। जबकि इस सीजन को अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने डायरेक्ट किया है। इस सीजन की एक खास बात और है कि इसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan), नवाजउद्दीन सिद्धीकी (Nawazuddin Siddiqui) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj tripathi) के अलावा कल्की कोचलीन (Kalki Koechlin), रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) दो नए चेहरे नजर आएंगे।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Season 2 is coming. Put your chattris in the air. #SacredGamesS2

    A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Seek the truth, no matter the cost. #SacredGamesS2

    A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    This time, we’re bringing out the big guns. #SacredGamesS2

    A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप