विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neha Kakkar के आंसू देखकर खौल उठा भाई टोनी कक्कड़ का खून, मेलबर्न कॉन्सर्ट में हुई गलती का इन पर फोड़ा ठीकरा?

Published: Wed, 26 Mar 2025 12:41 PM (IST)

कुछ दिनों से नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ...और पढ़ें

टोनी कक्कड़ का क्रिप्टिक पोस्ट/ फोटो- Instagram
टोनी कक्कड़ का क्रिप्टिक पोस्ट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बहन के आंसू नहीं हुए टोनी कक्कड़ से बर्दाश्त
  2. टोनी कक्कड़ ने नेहा के लेट आने का बताया इन्हें जिम्मेदार
  3. नेहा कक्कड़ पर लाइव कॉन्सर्ट में क्यों गुस्सा हुए थे लोग?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। कभी उन्हें अपने गानों के लिए, तो कभी रोने के लिए अक्सर ट्रोलिंग झेलनी पड़ती हैं। इस बार भी नेहा कक्कड़ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जहां ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एक कॉन्सर्ट के बीच सिंगर को तुरंत इंडिया लौटने की सलाह दी गई। लोग इस कदर नेहा कक्कड़ पर गुस्सा हुए कि उनके आंसू बह निकले। 

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद और बहन को हजारों की भीड़ के बीच इस कदर फूट-फूटकर रोते देखने के बाद उनके भाई टोनी कक्कड़ अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके। टोनी कक्कड़ ने हाल ही में नेहा कक्कड़ की मेलबर्न कॉन्सर्ट में लेट लतीफी का पूरा ठीकरा किसी और पर फोड़ दिया है। सिंगर ने क्या कहा, चलिए जानते हैं: 

नेहा के लेट होने का टोनी ने बताया इन्हें जिम्मेदार

बहन नेहा कक्कड़ को सपोर्ट करते हुए सिंगर टोनी कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर किए हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम मेंशन किए हुए लिखा,

"सोचिए, मैं आपको अपने शहर में किसी इवेंट के लिए इनवाइट कर रहा हूं और आपकी कार से लेकर होटल, एयरपोर्ट पिकअप, टिकट और सभी की जिम्मेदारी ले रहा हूं। अब सोचो आप वहां पहुंचों और आपकी कोई भी बुकिंग नहीं हुई हो। एयरपोर्ट पर कोई कार नहीं हैं, ना ही कोई होटल बुक है, कोई टिकट नहीं। ऐसी सिचुएशन में आप क्या करोगे? इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? 

neha kakkar

Photo Credit- Instagram 

इस पोस्ट को शेयर करने के बाद टोनी कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, "एक सवाल है..किसी के लिए नहीं, बस सवाल है हाइपोथैटिकल"। टोनी कक्कड़ का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट किया और लिखा, "आर्टिस्ट मर्यादा में रहे और जनता?"। 

यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ की आवाज... पैराडॉक्स के धूम मचाते रैप ने झूमने पर किया मजबूर; इन्वर्टिस फेस्टिवल में जमकर थिरके युवा

Photo Credit- Instagram

क्या है नेहा कक्कड़ के मेलबर्न कॉन्सर्ट से जुड़ा ये मामला?

जिन्हें इस मामले के जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि सिंगर नेहा कक्कड़ ने कुछ समय पहले मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में एक कॉन्सर्ट किया था। जहां वह स्टेज पर तीन घंटा लेट पहुंचीं। जैसे ही वह स्टेज पर आईं तो कॉन्सर्ट में मौजूद जनता उन पर बरस पड़ी। लोगों ने भीड़ में चिल्लाना शुरू कर दिया कि 'ये ऑस्ट्रेलिया है, इंडिया नहीं, वापस जाओ'। आराम करो तुम जाकर होटल में..। 

View this post on Instagram

A post shared by Telly Creates (@tellycreates)

लोगों में इस कदर बढ़ता गुस्सा देखकर नेहा कक्कड़ ने लेट आने की वजह से उनसे माफी मांगी, लेकिन जनता शांत नहीं हुई। वह उन पर लगातार गुस्सा करते दिखे, जिसकी वजह से नेहा कक्कड़ काफी टूट गईं और मंच पर ही रोने लग गईं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें निशाना बनाया। 

यह भी पढ़ें: Neha Kakkar-श्रेया घोषाल से भी ज्यादा अमीर हैं ये सिंगर, 210 करोड़ की नेटवर्थ के साथ जीती हैं लग्जरी लाइफ