Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषि कपूर से मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 10 Oct 2018 07:46 AM (IST)

    ऋषि कपूर और नीत कपूर अमेरिका में हैं और नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

    ऋषि कपूर से मिलने पहुंची प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे

    मुंबई। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे काफी समय से अमेरिका में हैं जो कि कैंसर का इलाज करवा रही हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले ऋषि कपूर भी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ अमेरिका पहुंचे थे। वे भी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका में हैं। इस बीच बॉलीवुड के यह कलाकार एक साथ मिले जिसके बारे में नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में ही हैं। दूसरी तस्वीर नीतू कपूर ने जो शेयर की है उसमें सोनाली बेंद्रे के साथ उनके पति गोल्डी बहल नजर आ रहे हैं। बीच में ऋषि कपूर बैठे हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Love you @priyankachopra love you @iamsonalibendre love you @srishtibehlarya Goldie !!!!wonderful beautiful pple ❤️😍

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

    यह भी पढ़ें: महिला आयोग पहुंचीं तनुश्री दत्ता, शिकायत दर्ज

    आपको बता दें कि, ऋषि कपूर ने खुद ट्विटर के माध्यम से किसी बीमारी के इलाज के चलते अमेरिका जाने की सूचना दी थी। लेकिन दो दिन बाद ही उनकी मां कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया था। इस कारण वे मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे। और न ही उनका परिवार शामिल हो पाया था। 

    यह भी पढ़ें: अब संस्कारी बापू आलोक नाथ पर लगा ये आरोप

    ऋषि कपूर ने हाल ही में अमेरिका से एक वीडियो ट्विटर के जरिए शेयर किया था जो कि स्लो मोशन मोड में था। इसमें ऋषि के साथ अनुपम खेर नजर आ रहे थे। 

    comedy show banner
    comedy show banner