रणबीर पेरिस में मना रहे हैं मां नीतू कपूर का जन्मदिन
रणबीर कपूर की फिल्म संजू 29 जून को रिलीज़ हुई थी जिसे दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है।
मुंबई। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर आज मतलब 8 जुलाई को अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जन्मदिन का जश्न पेरिस में हो रहा है। पूरा परिवार पेरिस में है जहां पर नीतू कपूर का जन्मदिन मनाया जा रहा है।
नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर पेरिस से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वे मां नीतू और भाई रणबीर के साथ नज़र आ रही हैं। एक नई बात और बता दें कि, इस खास मौके पर आलिया भट्ट पहुंच तो नहीं सकी लेकिन उन्होंने भी नीतू कपूर को बधाई दी है। इससे पहले जब आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट का जन्मदिन था तब रणबीर आलिया के घर गए थे। तो यह कयास लगाए जा रहे थे आलिया भी रणबीर की मां के जन्मदिन के जश्न में होंगी। एक तस्वीर कुछ दिन पहले की है जिसमें आलिया, नीतू कपूर और अयान मुखर्जी एक फ्रेम में नज़र आ रहे हैं।
Alia Bhatt wishes #NeetuKapoor #happybirthday with this cute Click #beautiful #photooftheday #sunday
आपको बता दें कि, इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का प्यार परवान पर है और कुछ दिनों से दोनों साथ में समय व्यतीत भी कर रहे हैं।
#60goinon16 ‘Happiest bday to my lifeline’ - I love you so much mom ❤️
यह भी पढ़ें: बाहुबली के इस किरदार पर अब वेब सीरीज़, राजमौली के साथ संजय दत्त कनेक्शन
यह भी पढ़ें: तैमूर अली खान को लेकर ये बड़ी बात कह गईं दादी शर्मीला
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रहास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।