Move to Jagran APP

Priyanka Chopra On NBA India 2019: प्रियंका का बड़ा ऐलान, भारत में करेंगी कुछ ऐसा, जो पहले कभी किया नहीं

Priyanka Chopra On NBA India 2019 इस खेल की इस बार की अम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा को बनाया गया हैl प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 04:58 PM (IST)
Priyanka Chopra On NBA India 2019: प्रियंका का बड़ा ऐलान, भारत में करेंगी कुछ ऐसा, जो पहले कभी किया नहीं

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक घोषणा की हैl इसके अनुसार प्रियंका चोपड़ा भारत वापिस छुट्टियां मनाने या काम करने नहीं आई हैl बल्कि वह इसलिए वापिस आई है क्योंकि भारत में कुछ बड़ा होनेवाला हैंl

loksabha election banner

इस बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने कहा है, ‘मैं अपने शहर वापिस आ गई हूंl मैं यहां छुट्टियां मनाने नहीं आई हूं और ना ही मैं यहां अपने काम के लिए आई हूंl मैं इसलिए वापिस आई हूं क्योंकि कुछ बहुत बड़ा मेरे शहर में होनेवाला हैl ऐसा आज तक नहीं हुआ हैl ऐसा कुछ जिसे देखें बिना विश्वास करना मुश्किल हैl NBA भारत आ रहा हैl यह मेरे शहर मुंबई में होने वाला हैl NBA इंडिया 2019 के लिए तैयार हो जाइएl’

गौरतलब है कि भारत में पहली बार खेल NBA होने वाला हैl यह खेल विशेषत: अमेरिका में खेला जाता है लेकिन अब यह पहली बार भारत में खेला जाने वाला हैl इस खेल की इस बार की अम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा को बनाया गया हैंl इसके चलते उनके चेहरे पर इस बात की ख़ुशी स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती हैंl गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमरीकन नागरिक निक जोनास के साथ शादी कर ली है और इसके चलते वह भारत और अमेरिका दोनों जगह समान रूप से लोकप्रिय हैl

प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में जनर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैl इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैl सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैl प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘NBA भारत खेल में सहयोगी बनने के लिए उत्साहित हूंl यह खेल 4 और 5 अक्तूबर को होंगेl यह खेल मैं मुंबई में लाइव देखने के लिए उत्सुक हूंl जल्द इसकी टिकट बुक करेंl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.