Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख खान की 'जवान' एक्ट्रेस Nayanthara की लाइफ पर बन रही है डॉक्यूमेंट्री, इस दिन होगी रिलीज

    नयनतारा साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वे हिंदी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। शाहरुख के साथ फिल्म जवान में नयनतारा को देखा गया था। अब एक्ट्रेस की लाइफ पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से कहानियां दिखाए जाएंगे। एक्ट्रेस ने सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिसके बाद बहुत कंट्रोवर्सी हुई थी।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Fri, 01 Nov 2024 04:26 PM (IST)
    Hero Image
    एक्ट्रेस नयनतारा पर बन रही है डॉक्यूमेंट्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की लाइफ और करियर पर बन रही डॉक्यूमेंट्री को लेकर अपडेट आ गया है। इसका नाम नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल है। ये 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। इसका एक पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें नयनतारा लाल कालीन पर एक खूबसूरत काले गाउन में खड़ी नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिलीज होगी एक्ट्रेस पर बनी डॉक्यूमेंट्री

    इस ट्वीट पर कैप्शन में लिखा था,"हर ब्रह्मांड में, वह सबसे चमकीला सितारा है।" इसके जरिए अभिनेत्री के करियर पर प्रकाश डाला जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री में फैंस को नयनतारा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की अपडेट शेयर की जाएंगी। इसमें उनकी शादी से लेकर फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन से उनकी मुलाकात और फिर आगे की लव स्टोरी सभी से जुड़ी बातें बताई जाएंगी। एक्ट्रेस ने कैसे स्टारडम प्राप्त किया इसकी भी कहानी होगी।

    यह भी पढ़ेंShah Rukh Khan की को-स्टार नयनतारा साइबर क्राइम का हुईं शिकार, पोस्ट शेयर कर फैंस से की खास अपील

    जुड़वा बच्चों की मां हैं नयनतारा

    नयनतारा और विगनेश की शादी साल 2022 में हुई थी। ये काफी लैविश शादी थी और अब उन पलों को आप दोबारा से घर बैठे देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने इसकी जिम्मेदारी ली है। डॉक्यूमेंट्री में सेरोगेसी के जरिए अभिनेत्री के मां बनने और उससे जुड़े विवाद को भी दिखाया गया है। नयनतारा ने सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

    शाह रुख के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू

    इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका की शादी की डॉक्यूमेंट्री जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। नयनतारा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में मलयालम फिल्म मनासिनक्करे से की थी। फिर उन्होंने कई तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया। साल 2023 में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म जवान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।

    कर्नाटक के बैंगलोर में जन्मी नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन हैं। वह क्रिश्चियन धर्म से ताल्लुक रखती हैं क्योंकि उनका जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि विग्नेश से शादी करने के लिए उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नयनतारा कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं। वह बतौर मॉडल काम कर रही थीं जब निर्देशक एंथिक्कड की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद डायना, नयनतारा बनकर फिल्मी दुनिया में आ गईं।

    यह भी पढ़ें: सामंथा को ट्रोल करने वाले डॉक्टर ने अब नयनतारा पर कसा तंज, 'जवान' एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब