Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Doctors' Day 2023: जब फिल्मों में डॉक्टर बनकर छाये कलाकार, इलाज के साथ सिखाया जिंदगी का फलसफा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sat, 01 Jul 2023 11:12 AM (IST)

    National Doctors Day 2023 डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर डॉक्टर की भूमिकाएं निभाई हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर खान समेत कई नाम शामिल हैं।

    Hero Image
    National Doctors Day 2023, Kareena Kapoor Photo Cedit Instagarm

     नई दिल्ली, जेएनएन। National Doctors' Day 2023: कहते हैं अगर धरती पर भगवान है तो वो है 'डॉक्टर्स'। कोरोना काल में जिस तरह से डॉक्टर्स ने लोगों की जान बचाने के लिए खुद की जान खतरे में डाली थी, उसे कोई नहीं भूल सकता। उन दिनों  कई ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्होंने ने ये साबित कर दिया था, कैसे डॉक्टर्स ने दिन-रात लोगों की जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी वजह से डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया जाता है। 1 जुलाई को  नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर डॉक्टर की भूमिकाएं निभाईं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर खान समेत कई नाम शामिल हैं। 

    करीना कपूर

    करीना कपूर खान ने फिल्म 3 इडियट्स में डॉ. प्रिया और उड़ता पंजाब में डॉ. प्रीत साहनी का रोल निभाया था। दर्शकों ने करीना के इस किरदार को काफी पसंद भी किया था। 

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर भी पर्दे पर डॉक्टर के किरदार में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म कबीर सिंह में कबीर नाम के डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

    आयुष्मान खुराना

    आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी बीते साल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान गायनेकोलॉजिस्ट (महिला रोग विशेषज्ञ) के किरदार में थे। रकुल प्रीत सिंह भी डॉक्टर के रूप में नजर आई थीं। यह फिल्म पुरुषों के गायनेकोलॉजिस्ट बनने की हिचक पर टिप्पणी करती है।

    अमिताभ बच्चन

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को हमने पर्दे पर कई किरदारों में देखा है। इन्हीं से में एक है उनका डॉक्टर भास्कर बनर्जी का किरदार, जो क्लासिक फिल्म 'आनंद' में निभाया था। राजेश खन्ना फिल्म में कैंसर मरीज के रोल में थे। 

    बमन ईरानी और ग्रेसी सिंह

    मुन्ना भाई एमबीबीएस में ग्रेसी सिंह ने डॉ. सुमन अस्थाना और बमन ईरानी ने डॉ. जेसी अस्थाना की भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजय दत्त गैंगस्टर के किरदार में थे, जो जालसाजी से मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले लेता है, लेकिन अपनी अलग फिलॉस्फी से सबके दिल जीत लेता है।

    सोनाली बेंद्रे

    साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' में सोनाली बेंद्रे ने डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। उनके किरदार का नाम डॉ. प्रिया था, जो कैंसर मरीज बने शाह रुख खान का इलाज करती है।

    राजेंद्र कुमार

    1963 में आयी फिल्म दिल एक मंदिर मेडिकल पेशे को समर्पित फिल्म है, जिसमें राजेंद्र कुमार ने डॉक्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में मीना कुमारी और राज कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में थे। राज कुमार गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज और मीना कुमारी के पति के रोल में थे।

    पंकज कपूर

    1991 में आयी तपन सिन्हा की फिल्म एक डॉक्टर की मौत में पंकज कपूर ने डॉ. दीपांकर रॉय का किरदार निभाया था। फिल्म डॉक्टरों के जज्बे और ब्यूरोक्रेसी की शिथिलता पर टिप्पणी करती है। कहानी डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय के जीवन से प्रेरित थी, जिन्हें आइवीएफ का पाइनियर माना जाता है।