कौन हैं Nargis Fakhri के ब्वॉयफ्रेंड जिन्होंने Shah rukh Khan के साथ किया था डेब्यू, कहलाए Nepo Kid
नरगिस फाखरी इन दिनों अपनी बहन आलिया को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की बहन पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को मारने का आरोप है। नरगिस फाखरी इन दिनों हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन क्या आपको पता एक्ट्रेस एक समय इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार को डेट कर रही थीं जिसका अब दूर दूर तक कही नाम नहीं है?

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में स्टार किड्स और उनकी कास्टिंग को लेकर आपने कई तरह की बाते सुनी होंगी। इस वजह से इन लोगों को नेपो किड कहा जाता है। लोग ये मान लेते हैं कि स्टार का बच्चा है तो एक्टिंग तो करेगा ही करेगा। रणबीर कपूर, करीना कपूर,आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन इसी का उदाहरण हैं।
हालांकि हर बार नेपो कार्ड वाला सिक्का चल जाए ऐसा नहीं होता। बॉलीवुड में एक ऐसा स्टार भी है जो एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से जुड़ा है। शाह रुख खान जैसे स्टार के साथ उसे लॉन्च किया गया लेकिन अब वो इंडस्ट्री से कोसों दूर हैं।
शाह रुख खान की फिल्म से किया था डेब्यू
एक तरफ जहां सलमान खान, आलिया भट्ट जैसे सितारों में अपने दम पर पहचान बनाकर खुद को उस इमेज से बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं कुमार गौरव जैसे सितारे कभी उससे बाहर नहीं आ पाए। ऐसा ही एक नेपो किड है जिसने किसी और के साथ नहीं बल्कि शाह रुख खान के साथ काम किया। आने वाले सालों में वह एक सफल बॉलीवुड फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा बने। लेकिन उनकी बाकी फिल्में इस हद तक फ्लॉप हो गईं कि एक समय वह डिप्रेशन में चले गए। एक्टर को अपनी जान लेने का विचार आने लगा।
यह भी पढ़ें: रॉकस्टार गर्ल Nargis Fakhri की बहन आलिया हुईं गिरफ्तार, एक्स ब्वॉयफ्रेंड की हत्या का है आरोप
बॉलीवुड के एक संपन्न परिवार से होने के बावजूद वह एक दशक से अधिक समय से बड़े पर्दे पर नहीं दिखे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं यश चोपड़ा के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा की।
उदय चोपड़ा को कर चुकी हैं डेट
उदय ने 2000 में रोमांटिक म्यूजिकल मोहब्बतें से डेब्यू किया था। इसमें शाहरुख के साथ अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय भी थे। फिल्म सक्सेसफुल थी। साल 2004 में उदय को फिल्म धूम में अली के कैरेक्टर में लॉन्च किया गया जोकि अभिषेक बच्चन के कैरेक्टर जय के साथ सपोर्टिंग रोल में था।
डिप्रेशन का हो चुके हैं शिकार
इसके बाद वो साल 2006 और साल 2013 में धूम 2 और धूम 3 में भी नजर आए। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। लेकिन उनकी फिल्म 'मेरे यार की शादी है', 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'धूम' सीरीज और 'नील 'एन' निक्की' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। इसके बाद से उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया। धूम 3 में वो आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर दिखाई दिए। साल 2018 में वो डिप्रेशन का भी शिकार हुए।
उन्हें आखिरी बार 2023 की डॉक्यूमेंट्री द रोमान्टिक्स में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर का काम किया। वह उसी साल नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज द रेलवे मेन में एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर थे। उदय का नाम नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ जुड़ चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।