Kajol की परदादी की हुई थी खौफनाक मौत, तीन दिन बाद मिला था इस वेटरन एक्ट्रेस शव
एक्ट्रेस नलिनी जयवंत 50 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और पसंदीदा चेहरों में से एक थीं। उनकी अदाकारी इतनी असरदार थी कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने भी उन्हें अपनी सबसे पसंदीदा को-एक्ट्रेस बताया था। उन्हें 14 साल की उम्र में फिल्मों में काम करने का पहला मौका मिला लेकिन उनकी मौत बहुत ही रहस्यमयी हुई।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ ऐसा हुआ है कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत जल्दी लोकप्रियता और शोहरत हासिल की। हालांकि अपने करियर के शिखर पर पहुंचकर उनके साथ कुछ ऐसी घटना हुई या हालात बने कि वो वहां टिक नहीं पाए। हालात ऐसे बिगड़े कि ये जल्द ही दर्शकों की नजरों से ओझल हो गए और फिर दुनिया से गायब हो गए।
दिलीप कुमार ने की थी तारीफ
आज आपको ऐसी ही एक गुजरे जमाने की अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिनका नाम है नलिनी जयवंत। नलिनी ने दिलीप कुमार, अशोक कुमार और देव आनंद जैसे कलाकारों के साथ काम किया। नलिनी जयवंत न केवल हिंदी फिल्म जगत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं, बल्कि दिलीप कुमार ने एक बार उन्हें अपने साथ काम करने वाली सबसे महान अभिनेत्री भी कहा था।
यह भी पढ़ें- The Trial 2 Trailer: 'अब आपकी लड़ाई एक मां से है...' परिवार के लिए सिस्टम के खिलाफ खड़ी हुई काजोल
साल 2010 में हुई थी मौत
नलिनी जयवंत ने अपने जीवन में अपार सफलता हासिल की लेकिन जल्द ही उनका ये असल फीका पड़ गया। नलिनी जयवंत की साल 2010 में दुखद मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के तीन दिन बाद उनका शव उनके घर पर मिला।
अशोक कुमार के साथ कई फिल्मों में किया काम
नलिनी का जन्म साल 1926 में हुआ था। अभिनेत्री तनुजा की मौसी, नलिनी जयवंत को पहली बार 14 साल की उम्र में नूतन की जन्मदिन पार्टी में एक निर्माता ने देखा था। 1941 में, नलिनी जयवंत को फिल्म राधिका में लिया गया। किशोरावस्था में ही उन्होंने महबूब खान की फिल्म बहन में भी काम किया। नलिनी जयवंत बलराज साहनी और त्रिलोक कपूर की को-स्टार रह चुकी हैं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता तब मिली जब उन्होंने अशोक कुमार के साथ साल 1952 की फिल्म जलपरी में काम किया।
काला पानी के लिए मिला फिल्मफेयर पुरस्कार
इसके बाद उन्होंने उनके साथ साल 1952 में आई फिल्म काफिला, नौ बहार (1952), सलोनी (1952), लकीरें (1954), नाज़ (1954), मिस्टर एक्स (1957), शेरू (1957) और तूफ़ान में प्यार कहां (1963) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। साल 1959 में, राज खोसला की फिल्म काला पानी के लिए, नलिनी जयवंत ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। इस मूवी में उनके साथ देव आनंद मुख्य भूमिका में थे।
काजोल से कैसे है रिश्तेदारी?
नलिनी जयवंत ने अपने करियर के टॉप पर निर्देशक वीरेंद्र देसाई से शादी करने का फैसला किया। उस समय वह केवल बहुत यंग थीं। वीरेंद्र देसाई के साथ नलिनी जयवंत की शादी ज़्यादा समय तक नहीं चली और वह जल्द ही फिल्मों में लौट आईं। नलिनी जयवंत के अशोक कुमार के साथ अफेयर की भी अफवाहें थीं। नलिनी जयवंत अभिनेत्री शोभना समर्थ की चचेरी बहन थीं, जो अनुभवी अभिनेत्री तनुजा की मां थीं। तनुजा काजोल की मां हैं।
नलिनी ने साल 1960 में प्रभु दयाल संग दोबारा शादी की। हालांकि इस जीवन के इस ट्रॉमा की वजह से वो शराब पीने लगीं। साल 2010 में 84 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी मौत की जानकारी लोगों को तीन दिन बाद मिली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।