Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sharmila Tagore नहीं इस अभिनेत्री ने हिंदी फिल्मों में शुरू किया था स्विमसूट का चलन, मचा दी थी सनसनी

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 06:15 PM (IST)

    हिंदी फिल्मों में बिकिनी पहनना आज के समय में एक्ट्रेस के लिए मामूली सी बात है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में एक दौर ऐसा था जहां अभिनेत्रियों का स्विम सूट पहनना भी टाबू बन जाता था और सनसनी मच जाती थी। माना जाता है कि शर्मिला टैगोर वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने स्क्रीन पर स्विमसूट पहनकर बोल्ड मूव लिया था लेकिन उन्होंने नहीं किसी अन्य अभिनेत्री ने ये चलन शुरू किया था।

    Hero Image
    शर्मिला टैगोर से पहले इस एक्ट्रेस ने पहना था फिल्मों में स्विमसूट / फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में आज के समय में बिकिनी पहनना काफी मामूली बात हो गयी है। दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ जैसी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने फिल्म की स्क्रिप्ट की डीमांड को देखते हुए ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनने में कभी झिझक महसूस नहीं की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, हिंदी सिनेमा में एक समय ऐसा था, जब फिल्मी पर्दे पर बिकिनी या स्विमसूट पहनना एक्ट्रेस का बोल्ड मूव माना जाता था। कहा जाता है कि शर्मिला टैगोर वो पहली एक्ट्रेस थीं,जिन्होंने बॉलीवुड में सबसे पहले ऑनस्क्रीन स्विम सूट पहना था।

    उन्होंने 60 के दशक की फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में स्विमसूट पहनने का साहस दिखाया था। हालांकि, हम आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर नहीं, बल्कि नलिनी जयवंत वो पहली हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने सबसे पहले स्क्रीन पर स्विमसूट पहनने का चलन शुरू किया था।

    नलिनी सावंत ने इस फिल्म में पहना था पहली बार स्विमसूट

    40 और 50 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नलिनी जयवंत के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह अभिनय क्षेत्र में आए। हालांकि, नलिनी ने सिर्फ एक्टिंग का ही फैसला नहीं लिया, बल्कि उन्होंने इस फील्ड में खूब नाम भी कमाया। नलिनी जयवंत सिर्फ अपने अभिनय से ही नहीं, बल्कि अपने बोल्ड अंदाज से भी सनसनी मचा दी थी।

    यह भी पढ़ें:  Saba Azad ने रेड बिकिनी में दिए कातिलाना पोज, फोटो देख Hrithik Roshan की कजिन और भांजी ने कर दिए ऐसे कमेंट

    ऐसा कहा जाता है कि शर्मिला टैगोर नहीं, बल्कि नलिनी जयवंत वह पहली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने पहली दफा फिल्म की शूटिंग के लिए स्विमसूट पहना था। उन्होंने साल 1950 में निर्देशक ज्ञान मुखर्जी की फिल्म 'संग्राम' में उस दौर में खूब सनसनी मचाई थी।

    इतना ही नहीं, नलिनी ने साल 1951 में एक फोटोशूट करवाया था, जिसके लिए उन्होंने बिकिनी पहनकर पोज दिए थे। संग्राम में उनके साथ अशोक कुमार मुख्य भूमिका में थे, तो वहीं शशि कपूर ने यंग कुमार का किरदार अदा किया था।

    कौन थीं नलिनी जयवंत?

    किस हिंदी फिल्म के लिए नलिनी जयवंत ने बिकिनी पहनी थी, ये हम आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले यह जानते हैं कि नलिनी जयवंत कौन थीं। नलिनी जयवंत 40-50 के दशक में हिंदी सिनेमा की वह खूबसूरत एक्ट्रेस थीं, जिन्हें फिल्मफेयर पोल ने 1950 में हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री घोषित कर दिया था।

    1926 को मुंबई में जन्मी नलिनी जयवंत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1941 में फिल्म 'राधिका' से की थी, उसी साल उन्होंने महबूब खान की फिल्म 'बहन' में भी काम किया था।

    1941 से 1983 यानी कि अपने 42 साल के करियर में उन्होंने लगभग 58 से 60 फिल्में की। उनकी आखिरी फिल्म साल 1983 में अमिताभ बच्चन के साथ 'नास्तिक' आई थी। नलिनी जयवंत ने 84 साल की उम्र में 22 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli Photos: पहली बार निक्की तंबोली ने दिखाया इतना हॉट लुक, पार की बोल्डनेस की सारी हदें

    comedy show banner
    comedy show banner