विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wajid Khan Passes Away: सलमान ख़ान की फिल्मों को हिट संगीत देने वाले निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन, सदमे में बॉलीवुड

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 01 Jun 2020 06:37 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 02 Jun 2020 08:11 AM (GMT+05:30)

Wajid Khan Passes Away वाजिद ख़ान ने साजिद के साथ 1998 की फ़िल्म प्यार किया तो डरना क्या से बतौर म्यूज़िक कंपोज़र अपना करियर शुरू किया था।

Wajid Khan Passes Away: सलमान ख़ान की फिल्मों को हिट संगीत देने वाले निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन, सदमे में बॉलीवुड
Wajid Khan Passes Away: सलमान ख़ान की फिल्मों को हिट संगीत देने वाले निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन, सदमे में बॉलीवुड

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से एक बुरी ख़बर आयी है। मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन हो गया है। वाजिद अपने जोड़ीदार साजिद ख़ान के साथ मिलकर साजिद-वाजिद के युगल नाम से फ़िल्मों में संगीत की रचना करते थे। साजिद-वाजिद ने सलमान ख़ान की कई फ़िल्मों में हिट म्यूज़िक दिया है। वाजिद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 42 साल के वाजिद का निधन सोमवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। रिपोर्ट में म्यूज़िक कंपोज़र सलीम मर्चेंट के हवाले से बताया गया कि वाजिद चेम्बूर के सुराना अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गयी- ''उन्हें कई समस्याएं थीं। उन्हें किडनी की समस्या थी। कुछ वक़्त पहले उनका ट्रांसप्लांट हुआ था। हाल ही में उन्हें किडनी संक्रमण का पता चला था। पिछले चार दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत ख़राब होती चली गयी। किडनी संक्रमण से शुरुआत हुई और फिर हालत गंभीर होती गयी।''

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रही है कि वाजिद ख़ान को बाद में कोरोना वायरस का संक्रमण भी हो गया था। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वाजिद ख़ान ने साजिद के साथ 1998 की फ़िल्म प्यार किया तो डरना क्या से बतौर म्यूज़िक कंपोज़र अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद सलमान के साथ उन्होंने कई फ़िल्में कीं। गर्व, तेरे नाम, तुमको ना भूल पाएंगे, पार्टनर और लेटेस्ट दबंग फ्रेंचाइजी। वाजिद ने कुछ फ़िल्मों में प्लेबैक सिंगिंग भी की। सलमान के लिए उन्होंने मेरा ही जलवा, फेविकोल से और अक्षय कुमार के लिए चिंता ता चिंता चिंता आवाज़ गाने में आवाज़ दी थी। 

लॉकडाउन में रिलीज़ हुए सलमान के गाने प्यार करो ना और भाई भाई का संगीत वाजिद नेे साजिद के साथ मिलकर दिया था। यह गाना यू-ट्यूब पर रिलीज़ हुआ। वाजिद ने जोड़ीदार साजिद के साथ सिगिंग रिएलिटी शो सारेरामापा 2012 और सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार में मेंटॉर का काम किया था। 

आईपीएल के चौथे सीज़न के लिए दोनों ने थीम सॉन्ग धूम धूम धूम धड़ाका कंपोज़ किया था, जिसे वाजिद ने ही आवाज़ दी थी। वाजिद के निधन की ख़बर फैलते ही बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री सकते में हैं। अमिताभ बच्चन, अरबाज़ ख़ान, विशाल ददलानी, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कुछ ट्वीट्स-

यह भी पढ़ें: Wajid Khan Passes Away: म्यूज़िक इंडस्ट्री स्तब्ध, किसी ने कहा भाई चला गया, किसी को यक़ीन नहीं