विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विशाल मिश्रा की आवाज में Mr And Mrs Mahi का नया गाना हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आया जाह्नवी-राजकुमार का सैड सॉन्ग

Published: Tue, 28 May 2024 07:56 PM (IST)

मई के आखिर में रिलीज होने वाली राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज ...और पढ़ें

मिस्टर एंड मिसेज माही का दूसरा गाना रिलीज (Photo Credit: Instagram)
मिस्टर एंड मिसेज माही का दूसरा गाना रिलीज (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. मिस्टर एंड मिसेज माही का दूसरा गाना रिलीज
  2. 'रोया जब तू' को विशाल मिश्रा ने दी आवाज
  3. इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। रूही के बाद यह दूसरी फिल्म है, जिसमें दोनों स्टार्स एक साथ दिखाई देने वाले हैं।

कुछ दिनों पहले इसका पहला गाना 'देखा तेनु' रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब मेकर्स ने इसका दूसरा गाना 'रोया जब तू' भी जारी कर दिया है। यह इमोशनल सॉन्ग है, जो यूजर्स को अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़ें: Mr & Mrs Mahi Box Office: छप्परफाड़ कमाई करेगी जाह्नवी-राजकुमार की फिल्म, रिलीज से पहले फेंका तुरुप का इक्का!

सिंगर विशाल मिश्रा ने दी गाने को आवाज

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का दूसरा गाना 'रोया जब तू' बेहद ही इमोशनल है। मंगलवार को इस गाने का एक छोटा सा वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि दिल तोड़ देने वाला गाना आउट हो गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इस गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और कम्पोज भी उन्हीं ने किया है। वहीं, गाने के लिरिक्स विशाल और अजीम दयानी ने मिलकर लिखे हैं।

यूजर्स को पसंद आया सॉन्ग

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव का यह गाना यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि विशाल मिश्रा की आवाज हमेशा एक अनोखा जज्बा पैदा करती है। दूसरे शख्स ने लिखा कि सालों बाद भी...ये गाना मास्टरपीस बना रहेगा। तीसरे ने लिखा कि बहुत ही अच्छे लिरिक्स हैं इस गाने के।

कब रिलीज होगी फिल्म

'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। यह मूवी आने वाली 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें अभिनेता 'महेंद्र' का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं, जाह्नवी के किरदार का नाम महिमा होगा।

यह भी पढ़ें: कपिल के शो में जाह्नवी कपूर को आई स्कूल की याद, राजकुमार राव ने शेयर किया 3 साल थिएटर करने का एक्सपीरियंस