War 2 से लेकर De De Pyaar 2 तक, नए साल में धमाल मचाएंगी ये सीक्वल फिल्में, अभी से कर लें नोट
साल 2025 में बॉलीवुड (Bollywood Upcoming Movies 2025) की कई बिग स्टार फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात है कि अगले साल कुछ मोस्ट अवेटेड फिल्मों के सीक्वल रिलीज होंगे। इसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जैसे स्टार्स की फिल्मों का नाम शामिल है। आइए इन मूवीज के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में बिग स्टारर फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला। स्त्री 2 से लेकर पुष्पा 2 जैसी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब नए साल का शुभारंभ करने में महज दो दिन का समय बाकी रह गया है। नया साल भी मनोरंजन के लिए खास होने वाला है। कई मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्में 2025 में रिलीज होंगी, जिनका इंतजार सिनेमा लवर्स लंबे समय से कर रहे हैं।
वॉर 2 होगी 2025 में रिलीज
वॉर फिल्म 2019 में रिलीज हुई और इसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म का सीक्वल वॉर 2 (War 2) अगले साल आएगा। ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी को फिल्म में देखा जाएगा। रिलीज डेट की बात करें तो यह 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अक्षय कुमार स्टारर जॉली एलएलबी 3
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार साल 2025 में कई मोस्ट अवेटेड फिल्म लेकर आ रहे हैं। इनमें से ही एक जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) भी है। बता दें कि जॉली एलएलबी को खिलाड़ी कुमार की सफल फिल्मों में शामिल किया जाता है। इसका तीसरा पार्ट 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
.jpg)
Photo Credit- IMDB
ये भी पढ़ें- आ गया Akshay Kumar का टाइम! 2025 में बन सकते हैं बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी कुमार
हाउसफुल 5 होगी रिलीज
साल 2025 में हाउसफुल 5 (Housefull 5) भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी के चार पार्ट पहले आ चुके हैं और अब सभी इसके पांचवें पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार के अलावा, अभिषेक बच्चन, कृति सेनन, नोरा फतेही और संजय दत्त जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म 6 जून को रिलीज होगी।
दे दे प्यार दे का सीक्वल होगा 2025 में रिलीज
अजय देवगन स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे का दूसरा पार्ट (De De Pyaar 2) भी साल 2025 में आएगा। मेकर्स ने हाल ही में इसके सीक्वल की रिलीज डेट का अपडेट शेयर किया था। इस मूवी में अजय देगवन के अलावा रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। फिल्म को अगले साल की 14 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

Photo Credit- IMDB
सन ऑफ सरदार 2
साल 2012 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था और अब इतने लंबे समय के बाद मूवी का सीक्वल आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहला पार्ट सफल साबित हुआ था। इसके बाद अब साल 2025 में सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) रिलीज होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि पिक्चर सिनेमाघरों में फिर से सफलता हासिल कर पाएगी या नहीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।