Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा के 'मेहमान' निक जोनास को लेकर माँ मधु चोपड़ा की ये है ताज़ा राय

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jun 2018 09:06 AM (IST)

    प्रियंका और निक बांद्रा की एक इटेनरी में खाना खाने गए। साथ में माँ और कुछ और लोग भी थे। इस बार प्रियंका ने कैमरों से परहेज़ नहीं किया।

    प्रियंका चोपड़ा के 'मेहमान' निक जोनास को लेकर माँ मधु चोपड़ा की ये है ताज़ा राय

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी फिल्मों या अमेरिकी टीवी शो के कारण नहीं बल्कि सिंगर-एक्टर निक जोनास के साथ दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं। और जब से वो उन्हें लेकर इंडिया आई हैं रोज़ कुछ न कुछ बातें सामने आती हैं, जिसमें सबसे बड़ी बात ये पूछी जाती है कि क्या दोनों शादी करने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने अपने नए दोस्त को लेकर तो कुछ नहीं कहा है और उनकी माँ मधु चोपड़ा भी इस बारे में कुछ कहने में सावधानी बरत रही हैं। मधु चोपड़ा के मुताबिक हम एक साथ डिनर पर गए थे जहां निक भी मौजूद था। हमारा बड़ा ग्रुप था। करीब दस लोग साथ थे इसलिए मुझे निक को अच्छी तरह से जानने का मौका नहीं मिला। हम पहली बार मिले थे तो उसके बारे में कोई राय बनाना अभी से बहुत जल्दबाज़ी होगी। प्रियंका चोपड़ा गुरूवार देर रात मुंबई पहुंची और अमेरिका से अपने साथ निक जोनास को भी ले आईं। दोनों कैमरे की नज़रों से बचते बचाते घर रवाना हुए। अगले दिन प्रियंका और निक बांद्रा की एक इटेनरी में खाना खाने गए। साथ में माँ और कुछ और लोग भी थे। इस बार प्रियंका ने कैमरों से परहेज़ नहीं किया।

    प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो होंगे और साथ होंगी दिशा पटानी। पिछले कुछ समय से विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर ख़ूब हो-हल्ला हुआ है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्रियंका और निक को कई बार एक साथ देखा गया। बात लव रिलेशनशिप से शादी तक पहुंची। जोनास इंडिया घूमने आये हैं या मामला कुछ और है इसका खुलासा होना अभी बाकी है। 25 साल के निक सिंगर, राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। वैसे देसी गर्ल की च्वॉयस क्या है ये तो उन्हीं को पता होगा लेकिन प्रियंका की माँ ने पहले ये बात कही है कि उनकी बेटी को शादी के लिए देसी लड़का ही पसंद होगा।

    साल 2017 में जब प्रियंका ने मेट गाला में शिरकत की थी तब निक और प्रियंका की राल्फ़ लॉरेन की डिज़ाइनर ड्रेस में पोज़ देते हुए एक तस्वीर आई थी और तब से ही उनकी दोस्ती के चर्चे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी कुछ नहीं कहा है।

    यह भी पढ़ें: Box office: सलमान खान की रेस 3 ने इस शनिवार को कमाये इतने करोड़

    comedy show banner
    comedy show banner