Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monalisa Net Worth: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा हैं करोड़ों की मालकिन, जीती हैं इतनी लग्जरी लाइफ

    Monalisa Net Worth मोनालिसा ने साल 1997 में हिंदी फिल्म जयते से शुरुआत की थी। लेकिन मोनालिसा को पहचान भोजपुरी फिल्म कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके से मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Mon, 21 Nov 2022 11:00 AM (IST)
    Hero Image
    Monalisa Net Worth Bhojpuri actress Monalisa Birthday luxury life and cars

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सिनेमा से लेकर टीवी तक उन्होंने अपनी अदाओं से गदर मचाया हुआ है। 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में जन्मी मोनालिसा आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो से फैंस का दिन बना देने वाली एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं और एक आलीशान जिंदगी बसर करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं मोनालिसा

    बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रह चुकी मोनालिसा की पढ़ाई पश्चिम बंगाल में पूरी हुई। फिल्मों में एंट्री से पहले उनका नाम अंतरा बिस्वास था। जब वो 15 साल की थीं तब पहली बार उन्होंने 120 रुपये प्रतिदिन पर एक रेस्त्रां में काम किया था। इसके बाद भोजपुरी फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। आज अपनी मेहनत और लगन के चलते एक्ट्रेस ने काफी पैसा कमा लिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vikraant Singh (विक्रांत सिंह) (@vikrant8235)

    करोड़ों की हैं मालकिन

    उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा 2.5 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं। तो वहीं साल 2018-19 में एक्ट्रेस की कुल संपत्ति एक मिलियन डॉलर से लेकर 1.5 मिलियन डॉलर के बीच थी। उन्होंने इन दिनों टीवी से लेकर फिल्मों तक अपना हाथ आजमाया। एक फिल्म के लिए 7-10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। साथ ही सीरियल के एक एपिसोड के लिए वो 50 लाख की फीस वसूलती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं मोनालिसा

    मोनालिसा के पास मुंबई में आलीशान घर भी है। इतना ही नहीं उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जो अक्सर इंस्टाग्राम रील्स में भी देखने को मिल जाती हैं। उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी उनकी तरह ही स्टाइलिश हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वाली मोनालिसा ने अब बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया है। 100 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी मोनालिसा को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। 'मनी है तो हनी है', 'सात सहेलियां' समेत वह हिंदी, बंगाली, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया फिल्मों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं।

    ये भी पढ़ें

     

    Gangs Of Wasseypur: गैंग्स ऑफ वासेपुर के जीशान कादरी के खिलाफ एक और मामला दर्ज, लगा ठगी का आरोप

    Ananya Panday: अनफिल्टर्ड सेल्फी शेयर कर बुरी तरह ट्रोल हुईं अनन्या पांडे, लोग बोले- ब्रश तो कर लेती मैडम