विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंसू निकाल देगा Mohammed Rafi का ये सैड सॉन्ग, 55 साल बाद भी नहीं घटी गाने की डिमांड

Published: Mon, 10 Nov 2025 01:58 PM (IST)

गायक मोहम्मद रफी के गानों को आज भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं। इस बीच हम आपको रफी साहब के ...और पढ़ें

लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी सॉन्ग्स (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी सॉन्ग्स (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 55 साल बाद भी अमर है रफी साहब का ये गीत।

  2. मोहम्मद रफी का दर्दभरा गीत है सुपरहिट।

  3. इस अभिनेता पर फिल्माया गया था ये सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायकों में से एक थे। निधन के करीब 45 साल बाद भी उनके द्वारा गाए गए गाने अमर है और श्रोता उन्हें सुनना पसंद करते हैं। बतौर सिंगर रफी साहब ने कई शानदार गीतों को अपनी आवाज दी थी, लेकिन सैड सॉन्ग्स के मामले गायक की आवाज में एक अलग सा जादू नजर आता था। 

इस आधार पर आज हम आपके लिए मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi Song) के एक बेस्ट सैड सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद आपकी आंखों से आंसू निकल आएंगे। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

रफी साहब का सुपरहिट सैड सॉन्ग

मोहम्मद रफी को हिंदी सिनेमा का लीजेंडरी सिंगर माना जाता था। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक गीत को आवाज दी थी। उन्हीं शानदार गीतों में से एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे 55 साल पहले आई अभिनेता शम्मी कपूर की मूवी के लिए उन्होंने गाया था। गाने के बोल हैं- तुम मुझे यूं भूला न पाओगे...(Tum Mujhe Yun Bhula Na Paoge)। 

rafisong

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi के इस रोमांटिक सॉन्ग के आगे फेल हैं सैयारा के सभी गाने, 52 साल बाद भी बना हुआ नंबर-1

1970 में आई पगला कहीं का मूवी का ये गाना आज भी फैंस सुनना पसंद करते हैं। सैड सॉन्ग के तौर पर तुम मुझे यूं भूला ना पाओगे, अपने आप में बेहद खास गीत है। गौर किया जाए इस सॉन्ग की मेकिंग की तरफ तो संगीतकार शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने इसकी धुनों को तैयार किया था, जबकि हसरत जयपुरी ने इसके लिरिक्स को लिखाया था। 

इस तरह से शम्मी कपूर पर फिल्माया गया गया मोहम्मद रफी का ये गाना एक कल्ट सॉन्ग बन गया। जब भी रफी साहब के सबसे बेहतरीन सैड सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जाएगा, इस गीत का नाम उसमें जरूर शामिल होगा। 

दिल को सुकून पहुंचाता है ये गीत

पगला कहीं का फिल्म का तुम मुझे यूं भूला ना पाओगे 4 मिनट 49 सेकेंड का गाना है। इस गीत के मुखड़े से लेकर अंतरा सब कुछ अपने आप में बेहद खास है। ऐसे में अगर आप भी इस गीत को सुनेंगे तो यकीनन तौर पर आपके दिल को सुकून मिलेगा।

यह भी पढ़ें- रूठ गई है गर्लफ्रेंड, सुना दीजिये Mohammed Rafi का ये गाना, 64 साल बाद भी है अमर