विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Majnu Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अंडर कवर एजेंट बन फेरा पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 09 Jan 2023 06:58 PM (IST)

Mission Majnu Trailerसिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म मिशन मजनू का ट्रेलर सामने आ चुका है। ट्रेलर में अभिनेता ...और पढ़ें

Mission Majnu trailer: Siddharth Malhotra became a undercover agent and executed his mission in Pakistan.
Mission Majnu trailer: Siddharth Malhotra became a undercover agent and executed his mission in Pakistan.

नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Majnu Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म मिशन मजनू जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट के करीब आते ही अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें अभिनेता अपने मिशन को पूरा करते हुए दिख रहे हैं।

मिशन मजनू के टीजर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब सोमवार को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अभिनेता एक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ एजेंट अमनदीप सिंह के रूप में नजर आ रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से बनाए जा रहे परमाणु हथियार कार्यक्रम में घुसपैठ करने का जिम्मा सौंपा गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के बीच प्यार, रोमांस का भी तड़का देखने को मिल रहा है।

उत्साहित हुए फैंस

नेटफ्लिक्स द्वारा इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग बेहद उत्साहित दिख रहे हैं और ट्रेलर वीडियो को रीट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, ट्रेलर वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर कर लिखा, जो खुद से पहले देश के लिए सोचते हैं, वही हैं देश के लिए मजनू।  

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म की कहानी 80 के दशक की शुरुआती सालों में भारत-पाक के बीच हुई रस्साकशी पर आधारित है, जहां भारत के एक गुप्त एजेंट ने पाकिस्तान के अवैध परमाणु हथियार बनाने के ठिकाने का पता लगा कर उसको नेस्तनाबूद कर दिया था। इस फिल्म के द्वारा पर्दे पर भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सबसे साहसी मिशन की कहानी को लोगों के सामने पेश किया जाएगा। जो हमारे इतिहास के पन्नों से कोसों दूर है। शांतनु बागची के निर्देशन में बनी इस पीरियड फिल्म का निर्माण आरएसवीपी मूवीज के बैनर तेल अमर बुटाला, रॉनी स्क्रूवाला और गरिमा मेहता ने किया है।  

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म 20 जनवरी, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने ओटीटी पर फिल्म की रिलीज का एलान कर सभी को चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें: Faraaz: हंसल मेहता की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं शशि कपूर के पोते जहान कपूर, सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।