जाह्नवी कपूर का बेली डांस देख फैंस को याद आईं नोरा फतेही, यूजर ने कहा- 'अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है'
मिली के अलावा जाह्नवी कपूर जल्द मिस्टर एंड मिसेज माही में एक्टर राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन के साथ जाह्नवी फिल्म बवाल में नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिली को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों जाह्नवी लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। जाह्नवी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के मंच पर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने डांस का जो टैलेंट दिखाया उसे देखकर जजेस की भी बोलती बंद हो गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेली डांस से जाह्नवी ने किया हर किसी को हैरान
जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म मिली का प्रमोशन करने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर पहुंची। इस दौरान जाह्नवी ने 'नदियों पार सजन डा जाना..' गाने पर जबरदस्त बेली डांस किया। इस दौरान उनके बेली मूव्स को देखकर शो की जज की जज माधुरी दीक्षित देखती रही रह गईं। वहीं टेरेंस लेविस भी एक टक एक्ट्रेस को निहारते रह गए। इस वीडियो को कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने जाह्नवी के डांस की तुलना नोरा फतेही से की है।
इस दिन रिलीज हो रही है मिली
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ सनी कौशल भी मेन रोल में हैं। मिली मलयालम थ्रिलर फिल्म हेलेन का ऑफिशियल रीमेक है। यहां हेलेन की जगह मिली नौडियाल हैं, जो 24 साल की है। उसने बीएससी नर्सिंग में ग्रेजुएशन किया है। लाइफ में कुछ करना चाहती है। हालात बिगड़ जाते हैं, जब वो अचानक गायब हो जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।