मीका सिंह ने किया सिंगर भूमि त्रिवेदी को प्रपोज, घुटनों पर बैठकर पूछा- 'मुझसे शादी करोगी ?'
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मीका सिंह सिंगर भूमि त्रिवेदी को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। ये वीडियो मीका सिंह ने खुद ही अपने आधिकार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने मस्तमौला अंदाज से सभी का दिल जीतने वाले सिंगर मीका सिंह हमेशा ही चर्चाओं में बने रहते हैं। बीते दिनों मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की शादी चर्चाएं जोरों पर थीं। इसकी वजह थी मीका के घर में हुई पूजा में आकांक्षा का शामिल होना। लेकिन इधर मीका ने तो किसी और को ही प्रपोज कर दिया है। जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मीका सिंह सिंगर भूमि त्रिवेदी को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं।
ये वीडियो मीका सिंह ने खुद ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वो भूमि त्रिवेदी को प्रपोज कर रहे हैं। दरअसल ये वीडियो है 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' के मंच का। जहां पर मीका सिंह 'मुझसे शादी करोगी' गाना परफॉर्म कर रहे हैं। इसी गाने के दौरान मीका भूमि के सामने घुटनों पर बैठ जाते हैं और उन्हें प्रपोज कर रहे हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मीका गाने के दौरान मजाक- मजाक में ही भूमि को प्रपोज कर रहे हैं लेकिन वीडियो देख मीका फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वैसे मीका जहां भी जाते हैं वहां माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। ऐसा ही उन्होंने यहां पर भी किया।
मीका इस वीडियो में शो के एंकर करण वाही के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। करण मीका से पूछते हैं कि 'ये सभी लड़कियां आपकी दीवानी बन जाती हैं और आप सभी को मेरी बहन बना देते हो, ये टैलेंट आप कहां से लाते हो?' इस बात का जवाब देते हुए मीका कहते हैं, 'देख आकृति तो है ही इतनी प्यारी कि उसे कोई भी बहन बना ले। तो भूमि इतनी प्यारी है कि उसे कोई अपनी बहन नहीं बना सकता लेकिन तू इसे बहन बना सकता है और मेरा साला बन सकता है।' ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।