Met Gala 2024: सासू मां नीतू कपूर से लेकर जाह्नवी तक, बॉलीवुड स्टार्स ने की Alia Bhatt के लुक की तारीफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपने मेट गाला लुक को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उन्होंने मेट गाला 2024 में फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी। उनका लुक देख कर हर कोई एक्ट्रेस का दीवाना हो गया। अब रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर बहन शाहीन भट्ट समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने उनके लुक की तारीफ की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 6 मई को मेट गाला 2024 के कारपेट पर देसी लुक में नजर आईं। उनके इस देसी लुक ने हर किसी को दीवाना बना दिया। मिंट कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में आलिया किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगीं। विदेशी जमीन पर एक्ट्रेस का देसी लुक देख कर फैंस ने भी उनकी जमकर तारीफें की।
अब आलिया भट्ट की सासू मां नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ-साथ उनकी मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और जाह्नवी कपूर समेत कई सेलेब्स ने उनके इस लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आलिया के लुक पर सास और ननद का रिएक्शन
अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बहू आलिया भट्ट की मेट गाला इवेंट की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि शानदार।

वहीं, ननद रिद्धिमा ने भी भाभी की फोटो शेयर करते हुए उन्हें खूबसूरत बताया।

मां और बहन ने शेयर की तस्वीर
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट ने भी उनकी मेट गाला की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ की हैं। सोनी राजदान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सब्यसाची आप पूर्ण प्रतिभाशाली हैं। पता नहीं आपने इतने समय में यह कलाकृति कैसे बना ली। यह बस आश्चर्यजनक है। इसने आलिया को एक राजकुमारी में बदल दिया है।

इन स्टार्स ने भी की आलिया भट्ट की तारीफ
इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए वाओ लिखा। जाह्नवी कपूर ने तीन फायर इमोजी शेयर किए और बिपाशा बसु ने एक दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं, अनन्या पांडे, खुशी कपूर, वेदांग रैना और अन्य लोगों को भी उनकी लुक पसंद आया।
बता दें कि आलिया भट्ट की साड़ी को बनाने में 1965 घंटे का समय लगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इसे बनाने में 163 कारीगरों की मेहनत भी है।
यह भी पढ़ें: Met Gala 2024: रेड कार्पेट पर इन भारतीय हस्तियों ने दिखाया फैशन का जलवा, कोई दिखी अप्सरा तो कोई हुआ ट्रोल

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।