Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मॉडलिंग छोड़ चुना ब्रह्मचर्य का रास्ता ! कौन हैं आशिकी एक्टर Rahul Roy की बहन प्रियंका रॉय उर्फ हरि मां

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 05:15 PM (IST)

    अक्सर काम करते करते जब हम थक जाते हैं तो मन में एक विचार आता है कि सब छोड़ दो। सब मोह माया है। लेकिन कुछ समय बाद फिर वापस अपना काम करने लगते हैं। आज आपको एक ऐसी ही शख्सियत के बारे में बताएंगे जिन्होंने अच्छा खासा मॉडलिंग का करियर छोड़ ब्रह्मचारी जीवन शैली अपनाने और आध्यात्मिक गुरु बनने का फैसला किया।

    Hero Image
    अपनी बहन हरि मां के साथ राहुल रॉय

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय को तो हम सभी जानते हैं। उन्होंने आशिकी, सपने साजन के और फिर तेरी कहानी याद आई जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वैसे तो एक्टर ने बहुत ही गिनी चुनी फिल्मों में काम किया लेकिन हर कोई आशिकी ब्वॉय के नाम से उन्हें जरूर पहचानता है। आशिकी के बाद एक ऐसा समय भी आया था जब एक्टर ने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन की थीं। लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में कभी बनी ही नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी बहन के साथ दिखाई दिए राहुल रॉय

    लेकिन क्या आपको पता है कि राहुल राय की एक बहन भी है जो कभी एक खूबसूरत मॉडल हुआ करती थी लेकिन उन्होंने बाद में ब्रह्मचर्य अपनाया और अब वैसे ही अपनी जिंदगी जी रही हैं। राहुल रॉय की बहन का नाम प्रियंका रॉय है। अब वह हरि मां के नाम से जानी जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: Rahul Roy का खुलासा, कहा- ब्रेन स्ट्रोक होने पर पूजा भट्ट और ना ही महेश भट्ट ने की मदद करने की कोशिश

    हाल ही में राहुल अपनी बहन प्रियंका के साथ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणेश पूजा में गए थे जहां उन्होंने पैपराजी के लिए अपनी बहन के साथ पोज किया। इस वीडियो पर लोग कमेंट करके ये पूछ रहे हैं कि राहुल के साथ ये महिला कौन है? अब अपनी इस मुलाकात की एक तस्वीर हरि मां ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    महाराष्ट्र के सीएम के साथ फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "महाराष्ट्र के हमारे माननीय मुख्यमंत्री का आभार।"

    कौन हैं प्रियंका रॉय?

    प्रियंका रॉय एक समय मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी थीं। इसके बाद उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया और हरि मां बन गईं। वैसे तो हरि मां बनने की उनकी यात्रा के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है लेकिन इस परिवर्तन में ब्रह्मचारिणी के रूप में ब्रह्मचर्य जीवन शैली अपनाना और आध्यात्मिक शिक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करना शामिल होता है।

    कथित तौर पर प्रियंका राहुल की गोद ली हुई बहन हैं। उनके पिता का नाम स्वर्गीय प्रोलॉय बागची रॉय है,जबकि उनकी मां का नाम लिली बागची है। उनका एक भाई सत्यजीत रॉय भी है। वहीं राहुल के पिता का नाम दीपक रॉय और मां का नाम इंदिरा रॉय है। उनका एक भाई रोहित रॉय है।

    यह भी पढ़ें: Rahul Roy Birthday: राहुल रॉय को 'आशिकी' ने बनाया स्टार, बिग बॉस का जीता खिताब, फिर भी नहीं पलटी किस्मत