विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tiger Shroff फायरिंग केस पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- उस समय पूरी इंडस्ट्री निशाने पर...

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:11 PM (IST)

अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुए हमले के बीच मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले मनोज बाजपेयी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले मनोज बाजपेयी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मनोज बाजपेयी ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

  2. टाइगर श्रॉफ पर हुआ था जानलेवा हमला

  3. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को मिली थीं धमकियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से शुरू हो गई हैं। अक्टूबर महीने में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर जानलेवा हमला हुआ था। यह घटना 90s के दौर की याद दिलाता है, जब अंडरवर्ल्ड से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को धमकियां मिलती थीं। अब मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने रिएक्शन दिया है।

मनोज बाजपेयी का कहना है कि मौजूदा हालात की तुलना सीधे तौर पर पुराने समय से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि आज के समय में आपराधिक नेटवर्क अलग तरह से काम करते हैं।

धमकियां मिलने पर बोले एक्टर

मनोज बाजपेयी ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, "अब वह पुराना दौर कभी वापस नहीं आएगा। उस समय पूरी इंडस्ट्री निशाने पर थी, लेकिन अभी ऐसा नहीं है। अपराध का तरीका और उसकी परिभाषा पूरी तरह बदल चुकी है। अब कोई कहीं और बैठकर अपने शूटरों को किसी पर हमला करने के लिए भेजता है और हो सकता है कि वह व्यक्ति असल में उनका निशाना हो ही न।"

टाइगर श्रॉफ नहीं थे निशाना

मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ के फायरिंग केस को लेकर कहा कि असल में वह शूटरों का टारगेट थे ही नहीं। उन्होंने कहा, "पूरी बातचीत उन अन्य सितारों के बारे में थी जो असल टारगेट थे और अब उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।" एक्टर ने बेहतर हालात होने की उम्मीद जताई है।

manoj bajpayee

बड़े सितारों के घर हुई थी रेकी

18 अक्टूबर की शाम को मुंबई में फुटबॉल ग्राउंड के बाहर टाइगर श्रॉफ के ऊपर कई राउंड फायरिंग हुई। कार में मौजूद टाइगर को तो ज्यादा चोटें नहीं आईं, लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गिरफ्तार किए गए लोगों ने पहले अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे अभिनेताओं के घरों की रेकी की थी। उनके निशाने पर पहले ये सितारे थे।

यह भी पढ़ें- एक ना और पूरा मोहल्ला बना दुश्मन, Manoj Bajpayee की Last Man in Tower का रोमांचक ट्रेलर आउट; कहां देखें मूवी?

यह भी पढ़ें- 'घूसखोर पंडत' टाइटल विवाद पर खुलकर बोले मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे, कहा -'सीख क्या ही होती है...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।