पंडितों के विवाद के बाद बदला Ghookskhor Pandat का नाम, OTT पर आ रही Ghajab Raat; ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'घूसखोर पंडित' का नाम विवाद के बाद बदलकर 'गजब रात' कर दिया गया है, जिसका ट्रेलर नेटफ्लिक्स पर जारी हो गया है।
-1792050924265_m.webp)
गजब रात का ट्रेलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज
HighLights
'घूसखोर पंडित' का बदल दिया गया नाम
मनोज बाजपेयी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में, नेटफ्लिक्स (Netflix) ने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की एक फिल्म अनाउंस की थी नाम थी 'घूसखोर पंडित' (Ghooskhor Pandat)। फिल्म के इस नाम को लेकर काफी विवाद हुआ जिसकी वजह से ये आज तक रिलीज नहीं हो पाई।
फिल्म के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई। फिल्म पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई। इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया से फिल्म का सारा प्रचार-प्रसार हटा दिया गया।
क्या है फिल्म का नया नाम?
निर्माताओं ने भरोसा दिलाया कि फिल्म का नाम बदल दिया जाएगा। अब, गुरुवार को नेटफ्लिक्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। इसका नया नाम 'गजब रात' (Gajab Raat) रखा गया है।
OTT प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'कई कहानियां, कई किरदार और सच सामने लाने के लिए बस एक रात। 'गजब रात' देखें, 23 अक्टूबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।'
View this post on Instagram
फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। फैंस को हमेशा की तरह इस बार भी मनोज बाजपेयी की शानदार परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। 'गजब रात' एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसमें दिव्या दत्ता, अक्षय ओबेरॉय, साकिब सलीम और नुसरत भरूचा भी नजर आएंगे। ट्रेलर में मनोज बाजपेयी के अलावा अक्षय और साकिब ने भी हमारा ध्यान खींचा।
ट्रेलर में क्या है नया?
ट्रेलर की कहानी एक रात में घटी घटनाओं पर आधारित है। नई दिल्ली के बीचों-बीच, एक चलती कार से एक लड़की को बेरहमी से बाहर फेंक दिया जाता है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ जाती है। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी एम्बुलेंस तक नहीं बुलाता।
इस पर उसके सीनियर, अजय दीक्षित (मनोज बाजपेयी का किरदार) कहते हैं, 'जल्दी एम्बुलेंस बुलाओ, वरना लड़की के इलाज का सारा खर्च हमारे पुलिस स्टेशन को उठाना पड़ेगा।'
-1792051652543.webp)
'गजब रात' को नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया है और रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म निश्चित रूप से एक ऐसी थ्रिलर होने का वादा करती है, जिसकी उम्मीद हम नीरज पांडे से करते हैं।
यह भी पढ़ें- पर्दे पर फिर लौट रहे बापू, प्रतीक गांधी की सीरीज से लेकर Manoj Bajpayee की फिल्म में दिखेगी महात्मा गांधी की कहानी
यह भी पढ़ें- फैंस के लिए खुशखबरी! Mirzapur: The Movie के बाद एक और पॉपुलर वेब सीरीज पर आ रही मूवी, थिएटर्स में मचाएगी धमाल
