फैंस के लिए खुशखबरी! Mirzapur: The Movie के बाद एक और पॉपुलर वेब सीरीज पर आ रही मूवी, थिएटर्स में मचाएगी धमाल
अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर: द मूवी' की सफलता के बाद, अब एक और सीरीज को फिल्म के ...और पढ़ें
-1790174933995_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन प्राइम (Amazon Prime) की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) को जबसे मूवी के तौर पर थिएटर्स में रिलीज किया गया फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। अब फैंस की दिलचस्पी इस बात में है कि और किन ओटीटी सीरीज पर फिल्म लाई जा रही है।
स्क्रीन पर दिखेगी श्रीकांत तिवारी की कहानी?
तो हम आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं। जानकारी के मुताबिक मनोज बाजपेई (Manoj Bajpayee) की पॉपुलर सीरीज द फैमिली मैन (The Family Man) को बहुत जल्द मूवी में लाने का प्लान बनाया जा रहा है। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चलता है बहुत जल्द आपको बड़े पर्दे पर श्रीकांत तिवारी (Srikanth Tiwari) की कहानी देखने को मिलेगी।

इस पर अभी बातचीत चल रही है। हालांकि एचटी के हवाले से मेकर्स ने स्पष्ट किया कि इसका मिर्जापुर द मूवी की सक्सेस से कोई लेना-देना नहीं है ये प्लान पहले से था।
मूवी को लेकर चल रही प्लानिंग
उन्होंने कहा, 'द फैमिली मैन को फिल्म बनाने की योजना काफी समय से चल रही है। इस बारे में विचार-विमर्श चल रहा है और टीम इस कंसेप्ट पर सक्रिय रूप से काम कर रही है।'
फिल्म के बनने से पहले, सारा ध्यान सीरीज के चौथे सीजन पर रहेगा। सूत्र ने बताया,'चौथे सीजन का बेसिक स्टोरीबोर्ड तैयार हो चुका है। अगर सब ठीक रहा, तो शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी।'
-1790175339294.webp)
कौन-कौन से कलाकार आए नजर
राज और डीके द्वारा निर्मित 'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, प्रियमणि और शरद केलकर मुख्य भूमिका में हैं। यह भारत की सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है, जिसके कई किरदारों की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।
