Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manit Joura Wedding: 'कुंडली भाग्य' फेम मनित ने गर्लफ्रेंड संग की गुपचुप शादी, उदयपुर में लिए फेरे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 04:07 PM (IST)

    Manit Joura Wedding कुंडली भाग्य फेम ऋषभ यानी मनित जौरा (Manit Joura) शादी के बंधन में बंधे हैं। एक्टर ने इसी महीने की 9 जुलाई को गुपचुप तरीके से मुंबई से दूर उदयपुर में सात फेरे लिए। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई। शादी के करीब 12 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटोज वायरल हो रही हैं।

    Hero Image
    Kundali Bhagya Manit Joura Wedding Photos Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Manit Joura Wedding: इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में टीवी शो  'कुंडली भाग्य' फेम ऋषभ यानी मनित जौरा (Manit Joura) शादी के बंधन में बंधे हैं। एक्टर ने इसी महीने की 9 जुलाई को गुपचुप तरीके से मुंबई से दूर उदयपुर में सात फेरे लिए। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कुंडली भाग्य' फेम मनित जौरा ने की शादी

    शादी के करीब 12 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटोज वायरल हो रही हैं। मनित ने 9 जुलाई को ग्रीक की रहने वाली गर्लफ्रेंड एंड्रिया पैनागियोटोपोलू से शादी की। एंड्रिया पेशे से एक डांस टीचर हैं। हालांकि पिछले कई दिनों तक एक्टर ने अपनी शादी पर चुप्पी शादी, लेकिन अब खुलासा कर चुके हैं।

    उदयपुर में की डेस्टिनेशन वेडिंग

    इस कपल ने अपनी शादी उदयपुर के हेरिटेज रिसोर्ट में की थी। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने ई-टाइम्स को बताया,  'मैं बहुत क्लियर था कि मैं यहीं शादी के बंधन में बंधना चाहता था। शादी के दिन बारिश हो रही थी।' शादी में मनित 108 साल पुरानी तलवार लेकर गए थे जो उनके पूर्वजों की थी। मनित ने खुलासा किया कि उनसे पहले तलवार पर केवल परिवार के पुरुष सदस्यों के नाम छिपे थे।

    कैसे शुरू हुई मनित और एंड्रिया की लव स्टोरी?

    इस दौरान एक्टर ने अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मैं और एंड्रिया 10 साल पहले एक स्टूडेंट और टीचर के रूप में मिले थे। उन्होंने बताया कि पहले वे केवल दोस्त थे। साल 2019 में बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अपनी फिलिंग्स के बारे में बताया।

    मुंबई एयरपोर्ट पर किया था प्रपोज

    इसके चलते इसी साल जनवरी में मनित ने एंड्रिया को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था।  'मैंने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर प्रपोज किया, क्योंकि वह कहीं न कहीं हमारे मिलने की पहली जगह है।'