Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manisha Koirala को यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रैडफोर्ड से मिली डॉक्टरेट की उपाधि, बोलीं- 'ये मेरे लिए...'

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 01:57 PM (IST)

    मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) को हाल ही में लंदन की ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी। इस खबर के बाद मनीषा के फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं है और वो अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को विश कर रहे हैं।

    Hero Image
    मनीषा कोइराला को मिली डॉक्टरेट की उपाधि (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा कोइराला के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Bradford) से उन्हें ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।

    सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

    अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय में अपने दीक्षांत समारोह की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। मनीषा ने लिखा,"ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करना बहुत बड़ा सम्मान है - खासकर उस वर्ष जब इसे यूके सिटी ऑफ कल्चर 2025 का नाम दिया गया है।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने समारोह का एक वीडियो पोस्ट किया था और कहा था कि वह शिक्षा के पारंपरिक मार्ग से अपने जीवन में इस पद पर नहीं पहुंची हैं।

    यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के पीएम Rishi Sunak से Manisha Koirala ने की खास मुलाकात, बोलीं- ज्यादातर लोगों ने देखी हीरामंडी

    फैंस ने कमेंट सेक्शन में दी बधाई

    वहीं फैंस भी एक्ट्रेस की प्रशंसा करने से नहीं चूके। एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो, डॉ.कोइराला! बिलकुल सही कहा! चमकते रहो, मेरे दोस्त! तुम्हें चांद से भी ज्यादा प्यार करता हूं!" एक अन्य ने लिखा, "वाह, आखिरकार सपना सच हो गया। बधाई हो, डॉ. कोइराला।" एक कमेंट में लिखा था,"ओवाकॉम इवेंट में आपसे मिलकर और आपको बोलते हुए सुनकर बहुत अच्छा लगा। आप एक चमकता सितारा और एक सच्ची प्रेरणा हैं। बधाई।" एक नेटिजन ने लिखा, "वन एंड ओनली मनीषा को हार्दिक बधाई!"

    View this post on Instagram

    A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

    इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

    मनीषा कोइराला ने साल 1989 में नेपाली फिल्म 'फेरी भेटौला'से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1991 में आई फिल्म 'सौदागर' बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में दिलीप कुमार, राज कुमार और विवेक मुशरान भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। दिल से.., मन, बॉम्बे, इंडियन, अकेले हम अकेले तुम, एक छोटीसी लव स्टोरी, गुप्त: द हिडन ट्रुथ, 1942: ए लव स्टोरी और संजू उनकी कुछ हिट फिल्मों में से एक हैं। मनीषा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में देखा गया था। ये नेटफ्लिक्स पर साल 2024 में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें- फोटोग्राफर ने जब बिकिनी न पहनने पर Manisha Koirala को लगाई थी डांट, 'मल्लिका जान' ने शेयर किया किस्सा