Manisha Koirala का दावा- रजनीकांत की 'बाबा' फ्लॉप होने के चलते साउथ में हुआ करियर का अंत
Manisha Koirala Rajinikanth बाबा के बाद मनीषा कोइराला को कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में देखा गया था। इसे हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज किया गया था। उन्हें कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में भी देखा गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Manisha Koirala Rajinikanth: फिल्म एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने एक इंटरव्यू में कहा है कि रजनीकांत की तमिल फिल्म बाबा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद उन्हें दक्षिण से ऑफर आने बंद हो गए थे। हालांकि, जब इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया तो यह हिट साबित हुई। बाबा फिल्म को दिसंबर 2022 में दोबारा से रिलीज किया गया था।
मनीषा कोइराला की बाबा 2002 में रिलीज हुई थी
मनीषा कोइराला बॉम्बे, इंडियन और मुधालवन जैसी कई फिल्मों में काम किया था। यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। बाबा 2002 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसके चलते दक्षिण भारत में उनका करियर लगभग समाप्त हो गया था। मनीषा कोइराला ने इंडिया ओ2 को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने अपने करियर के बारे में बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार उनका करियर प्रभावित हुआ था।
I was getting multiple offers from south , but once after Baba became this huge disaster i stopped getting any work. My career in south got completely finished after baba. ~ Manisha Koirala pic.twitter.com/hH11YZ9Hmi
— Viber Raja (@Viberraja) March 29, 2023
मनीषा कोइराला के इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है
ट्विटर पर मनीषा कोइराला के इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें बाबा के फ्लॉप होने पर पड़े उनके करियर के प्रभाव के बारे में सुना जा सकता है। वीडियो में मनीषा कोइराला कहती नजर आ रही हैं, 'बाबा मेरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में आखिरी बड़ी फिल्म थी। यह उन दिनों इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई कि यह डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म से लोगों को बहुत ज्यादा अपेक्षाएं थी और जब फिल्म फ्लॉप हुई तो मुझे लगता है दक्षिण की फिल्मों से मेरा करियर भी लगभग समाप्त हो गया।'
बाबा के पहले मनीषा कोइराला ने दक्षिण की कई फिल्मों में काम किया है
मनीषा कोइराला ने यह भी कहा कि बाबा के पहले उन्होंने दक्षिण की कई फिल्मों में काम किया है। वह आगे कहती हैं, 'बाबा के फ्लॉप होने के बाद मुझे ऑफर मिलना बंद हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि जब रजनीकांत के जन्मदिन पर इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया, तब बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी कमाई की। गौरतलब है कि बाबा में रजनीकांत की अहम भूमिका थी। फिल्म को 20 वर्षों के बाद दोबारा भी रिलीज किया गया था।
'रजनी सर कभी भी फ्लॉप देने के लिए नहीं जाने जाते'
इस बारे में बताते हुए मनीषा कोइराला कहती हैं, 'बड़ी विचित्र बात है। जब फिल्म को हाल ही में दोबारा भी रिलीज किया गया, तब यह फिल्म हिट साबित हुई है। रजनी सर कभी भी फ्लॉप देने के लिए नहीं जाने जाते। उनके साथ काम करने में मजा आता है।'