विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandakini Birthday: एक झटके में खत्म हो गया था 'गंगा' का स्टारडम, जानें अब कहां और क्या कर रहीं मंदाकिनी

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 28 Jul 2023 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2023 12:59 AM (IST)

Mandakini Birthday Special बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। अपने जमाने में मंदाकिनी ने अपनी ...और पढ़ें

Know Where Is Mandakini and what she doing. Photo-Instagram
Know Where Is Mandakini and what she doing. Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Mandakini Birthday Special: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर (Raj Kapoor) ने कई सितारों का करियर बनाया है, जिनमें से एक मंदाकिनी भी हैं। समंदर जैसी नीली आंखें और चांद से चेहरे में खूबसूरत मुस्कुराहट से मंदाकिनी (Mandakini) ने पूरी लाइमलाइट चुराई ली थी।

30 जुलाई 1963 को मेरट में जन्मीं मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। उनके पिता ब्रिटिश और मां कश्मीरी थीं। मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से की थी। दिग्गज डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कपूर ने अपनी सबसे बड़ी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से मंदाकिनी को लॉन्च किया था।

इस फिल्म से रातोंरात सुपरस्टार बनीं मंदाकिनी

इसी फिल्म से राज कपूर ने अपने छोटे बेटे राजीव कपूर को भी लॉन्च किया था, लेकिन उनके बेटे राजीव से ज्यादा पॉपुलैरिटी मंदाकिनी को मिली थी। इस फिल्म ने मंदाकिनी को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और मंदाकिनी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके बाद मंदाकिनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

'राम तेरी गंगा मैली' के बाद मंदाकिनी ने कई सुपरस्टार्स के साथ फिल्में कीं। वह मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'डांस डांस', आदित्य पंचोली के साथ 'कहां है कानून' और गोविंदा के साथ 'प्यार करके देखो' जैसी फिल्मों में लीड रोल में नजर आईं। हालांकि, मंदाकिनी को पहली फिल्म जैसी स्टारडम नहीं मिली, लेकिन फिर भी उन पर मरने वालों की कमी नहीं थी।

क्यों खराब हुआ मंदाकिनी का करियर?

मंदाकिनी अपने जमाने में इंडस्ट्री की एक चर्चित एक्ट्रेस बन गई थीं। प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए बेताब रहते थे। हालांकि, एक फोटो ने मंदाकिनी के करियर पर एक ऐसा गहरा असर छोड़ा, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

साल 1994 में मंदाकिनी की डॉन दाउद इब्राहिम के साथ एक क्रिकेट मैच देखने की फोटो सामने आई थी। वही डॉन, जिसका 1993 में मुंबई में सीरियल ब्लास्ट करवाने का हाथ था। उस वक्त ऐसी चर्चा थी कि मंदाकिनी का दाउद इब्राहिम के साथ अफेयर है।

क्या दाउद के साथ रिश्ते में थीं मंदाकिनी?

दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने भी अपनी किताब डायल डी फॉर डॉन में लिखा था कि दाऊद ने कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को मंदाकिनी को फिल्मों में कास्ट करने की धमकी दी थी। इन रिपोर्ट्स की वजह से लोगों पर मंदाकिनी का प्रभाव नेगेटिव पड़ने लगा। हालांकि, मंदाकिनी ने कई इंटरव्यू में कहा था कि वह दाउद के साथ रिश्ते में नहीं थीं, वह सिर्फ उनका दोस्त था और वह उनसे दुबई में एक-दो बार मिली थीं।

दाउद के साथ रिश्ते की वजह से मंदाकिनी का करियर लगभग खत्म हो गया था। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'जोरदार' (1996) थी, जिसके बाद मंदाकिनी ने हमेशा के लिए बॉलीवुड से गुडबाय कह दिया था।

मंदाकिनी के पति कौन हैं?

मंदाकिनी ने पूर्व बौद्ध मॉन्क डॉ. काग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर से शादी की और बौद्ध धर्म अपना लिया। उनके पति को बचपन में ही 1970 और 1980 के दशक में मर्फी रेडियो के विज्ञापनों में दिखाए गए बच्चे के रूप में प्रसिद्धि मिली थी। कपल के दो बच्चे हैं।

अभी क्या कर रही हैं मंदाकिनी?

बौद्ध धर्म अपनाने और दलाई लामा की अनुयायी बनने के बाद मंदाकिनी ने तिब्बती योग में कक्षाएं चलाना शुरू कर दिया, जबकि उनके पति एक तिब्बती हर्बल केंद्र चलाते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।