Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मराठी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के घर में घुसा अज्ञात शख्स, हाथापाई में पिता हुए घायल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Tue, 25 May 2021 11:00 PM (IST)

    मराठी फिल्मों और धारावाहिकों की अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के घर हादसा हो गया। सोनाली के घर पर एक अज्ञात शख्स घुस गया और उसके साथ हुई हाथा-पाई में सोनाली के पिता मनोहर कुलकर्णी घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह सात बजे की है।

    Hero Image
    सोनाली कुलकर्णी की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। मराठी फिल्मों और धारावाहिकों की अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के घर हादसा हो गया। सोनाली के घर पर एक अज्ञात शख्स घुस गया और उसके साथ हुई हाथा-पाई में सोनाली के पिता मनोहर कुलकर्णी घायल हो गए। अजय शेगटे नाम का ये शख्स सोनाली के घर पर नकली बंदूक और चाकू लेकर घुसा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना मंगलवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। जब एक 24 वर्षीय युवक अजय शेगटे सोनाली के घर में अचानक ही घुस गया। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सोनाली कुलकर्णी के पिता का घर पुणे के निगडी अथॉरिटी इलाके के सेक्टर 25 में है। ये घटना भी इसी घर में हुई है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sonalee Kulkarni (@sonalee18588)

    आरोपी अजय शेगटे सुबह अचानक सोनाली के घर के दरवाजे पर आ गया। उस समय सोनाली के माता-पिता घर पर ही थे। अजय जब सोनाली के घर में घुसा उस वक्त अभिनेत्री के पिता ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस हाथापाई सोली के पिता मनोहर कुलकर्णी को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मनोहर कुलकर्णी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sonalee Kulkarni (@sonalee18588)

    घटना की जानकारी जैसे ही मनोहर कुलकर्णी के पड़ोसियों को पड़ी उन्होंने तुरंत ही उनकी मदद की और अजय को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। और आगे की पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि सोनाली मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। सोनाली ने मराठी फिल्म 'नटरंग' के गाने 'अप्सरा आली' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वो हिंदी फिल्म ग्रैंड मस्ती में भी रितेश देशमुख की पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं। हाल ही में सोनाली शादी के बंधन में भी बंधी हैं।

    अनुषा दांडेकर ने बहन शिबानी के लिए लिखा खास नोट, लिखा- 'वो मेरे लिए माता- पिता के समान है'