विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलर गोल्ड फील्ड: कन्नड़ की ये फिल्म क्या मचा पाएगी तहलका

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 11 Nov 2018 11:48 AM (IST)

फिल्म को दो भाग में रिलीज़ किया जायेगा, ठीक वैसा ही जैसे बाहुबली को रिलीज़ किया गया था और आने वाले समय में एनटीआर का बायोपिक भी रिलीज़ होगा।

कोलर गोल्ड फील्ड: कन्नड़ की ये फिल्म क्या मचा पाएगी तहलका
कोलर गोल्ड फील्ड: कन्नड़ की ये फिल्म क्या मचा पाएगी तहलका

आर. कुमार गुप्ता, बेंगलुरु। शाहरुख़ खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर अभी हाल ही में उनके जन्मदिन पर लांच किया गया। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। इसी फिल्म को टक्कर देने कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के सुपर रॉकिंग स्टार यश ने उनकी फिल्म के जी एफ. का ट्रेलर लॉन्च किया।

यह फिल्म कोलार गोल्ड फील्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म का ट्रेलर से दिखता है कि फिल्म को बहुत ही भव्यता के साथ शूट किया गया है। साथ ही फिल्म के निर्माता ने इसे पांच भाषाओं में रिलीज करने का निर्णय लिया है। यह फिल्म मूल कन्नड़ भाषा का अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज़ होगी। फिल्म को दो भाग में रिलीज़ किया जायेगा, ठीक वैसा ही जैसे बाहुबली को रिलीज़ किया गया था और आने वाले समय में एनटीआर का बायोपिक भी रिलीज़ होगा। फिल्म 21 दिसंबर को शाहरुख़ खान की ज़ीरो के सामने आएगी।

हालांकि शाहरुख़ की यूनिवर्सल मार्किट है लेकिन फिर भी दक्षिण भारत में इस फिल्म की रिलीज़ से ज़ीरो पर थोड़ा असर पड़ सकता है। फिल्म ज़ीरो में शाहरुख खान ने एक बौने की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का बजट बहुत बड़ा है। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की भी अहम भूमिका है। अब अगर साउथ की फिल्म केजीएफ का दांव सही बैठा तो इसका खामियाज़ा शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो को भुगतना पड़ सकता है।

इस बारे में फिल्म के अभिनेता यश का कहना है कि वह हालांकि शाहरुख़ के बहुत बड़े फैन हैं पर वह मानते हैं कि पूरे भारतवर्ष में किसी भी दिन दो फिल्म रिलीज़ होने से कोई ज्यादा असर नहीं पड़ता क्योंकि इंडिया बहुत बड़ा है। यह बात कहने के लिए तो ठीक है लेकिन वास्तव तो सबको पता है कि बाहुबली जैसी बड़ी फिल्म जब रिलीज़ होती है तो उसके सामने आने वाली फिल्मों को मुश्किल तो होगी।

यह भी पढ़ें: KGF Trailer: शाहरुख़ खान की ज़ीरो से टकरायेगा कन्नड़ का ये 'अमिताभ'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।