कश्मीर की 'खुशरंग हिना' के लिए Lata Mangeshkar ने गाया था ये खूबसूरत गाना, रवींद्र जैन ने लिखे थे बोल
35 साल पहले लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज ने एक गीत को अमर बना दिया। इस गीत में खूबसूरत वादियों को दिखाया गया था।

कश्मीरी लड़की की आवाज बनी थीं लता मंगेशकर। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
कश्मीर की कली के लिए लता ने गाया था गीत
खूबसूरत वादियों के बीच शूट हुआ था गाना
रवींद्र जैन का गाना हुआ था सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के गीतों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। हजारों गानों को अमर बनाने वालीं 'सुरों की रानी' लता दीदी लगभग हर म्यूजिक डायरेक्टर की पहली पसंद हुआ करती थीं।
लता मंगेशकर ने नेत्रहीन संगीतकार और गीतकार रवींद्र जैन (Ravindra Jain) के लिए भी कई गाने गाए हैं। उनका एक गीत 35 साल पहले आया था जो आज भी हिट है। इस गीत में हीरोइन खुद की तुलना 'हिना' यानी मेहंदी से कर रही है जो खुशबू फैलाती है और रंग भरती है।
ऋषि कपूर की फिल्म का हिट गाना
इस गीत को वास्तव में 'कश्मीर की कली' पर फिल्माया गया था। लता मंगेशकर की आवाज में यह गीत कल्ट बन गया। जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो 1991 में आई फिल्म 'हिना' (Henna) का है। इस फिल्म में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), जेबा बख्तियार (Zeba Bakhtiar) और अश्विनी भवे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

लता मंगेशकर ने गाया था गाना
फिल्म की कहानी हिंदुस्तानी लड़के की है जो एक एक्सीडेंट की वजह से नदी के जरिए गलती से पाकिस्तान में मौजूद कश्मीर पहुंच जाता है। यहां उसे कश्मीर की कली यानी पाकिस्तानी लड़की हिना मिलती है जो उसकी देखभाल करती है और उससे प्यार करने लगती है। हिना के इंट्रोडक्शन के दौरान 'मैं हूं खुशरंग हिना' (Main Hoon Khushrang Henna) बजता है। यह गीत सुपरहिट हो गया था।
रवींद्र जैन ने तैयार किया था संगीत
खूबसूरत वादियों में 'हिना' का किरदार निभाने वालीं जेबा बख्तियार कश्मीरी लिबास में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इस गीत को लता मंगेशकर ने गाया था। इसके बोल रवींद्र जैन ने लिखे थे। यही नहीं, उन्होंने गाने का संगीत भी खुद ही तैयार किया था।
यह गाना 90s में ही हिट नहीं था। यह 35 साल बाद भी कल्ट क्लासिक गानों की लिस्ट में शुमार है। इस गाने ने जेबा को भी मशहूर कर दिया था।
यह भी पढ़ें- 33 साल पहले आया Nana Patekar का सबसे आइकॉनिक गाना, आज भी 'यारी' के लिए गुनगुनाते हैं जिगरी यार
यह भी पढ़ें- 1 दिन में 28 गाने गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, Rishi Kapoor पर खूब जंचती थी इस सिंगर की आवाज
