Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhojpuri Song GHAGHRA: 'घाघरा' नहीं लाने पर पति से रूठी माही श्रीवास्तव, शिवानी सिंह सुनाई कहानी

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 03:09 PM (IST)

    गाने को शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक की बात करे तो आर्या शर्मा ने दिया है। इसके प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमा ...और पढ़ें

    Photo Credit : GHAGHRA youtube Video Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song GHAGHRA: भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इनदिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। माही ने बेहद ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। आज वह हर मामले में भोजपुरी की बाकी हसीनाओं को बराबर की टक्कर दे रही हैं। ऐसे में माही की फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। माही के सभी गानों को उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। उनके गाने अक्सर पार्टियों की जान होते हैं। माही नहीं बल्कि सिंगर शिवानी सिंह भी किसी मामले में माही से कम नहीं हैं। दोनों युवा सिंगर इस वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री में आवाज का जादू बिखेर रही हैं। ऐसे में अगर दोनों एक साथ आज जाएं तो म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल मचना तय है। ऐसे माही और शिवानी का साथ मे आना दर्शकों के लिए न्यू ईयर तोहफे से कम नहीं है। बता दें कि शिवानी सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का आइटल 'घाघरा' है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है।

    माही और शिवानी की जोड़ी ने मचाया धमाल

    सिंगर शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का नया गाना 'घाघरा' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से जारी किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं कुछ ही वक्त में इसे यूट्यूब पर काफी बार देखा गया है। वहीं उसके व्यूज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

    माही अपने बलम से शिकायत करती आईं नजर

    'घाघरा' गाने में माही अपने बलम की शिकायत करती हुई नजर आ रही हैं। वो अपने बलमुआ से बोला चाली नईखे...कहल सुनत हमार एको हाली नईखे...ओकरा के अब त शहरवाली भावे...कहियो ओरात हमार ओठलाली नईखे...सुतेले लेके अलग चादरा... सेजे प राते भइल झगरा...कही के ना लइले बलम घाघरा...उ त जाके कमाले शहर आगरा... मोरे कही के ना लइले बलम घाघरा….। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपने हुस्न का जलवा बिखेरती दिखाई दे रही हैं। उनके एक्सप्रेशन फैंस का दिल चुरा रहे हैं।