Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2022: 'बाहुबली' से 'ब्रम्हास्त्र' तक, भगवान शिव की महिमा पर आधारित फिल्में

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 01 Mar 2022 10:57 AM (IST)

    शिव पर आधारित कई फिल्में बॉलिवुड में बनी हैं। इन फिल्मों में किसी न किसी रूप में भगवान शिव का जुड़ाव रहा है। आज महाशिवरात्रि के मौके पर कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करेंगे जो शिव की शक्ति पर आधारित हैं।

    Hero Image
    ANI and Brahmastra social media account, Twitter, instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। आज महाशिवरात्रि है और इस शुभ इस शुभ मौके पर पूरे देशभर में भक्त भगवान शिव और देवी पार्वती की अराधना में जुटे हैं। शिव की महिमा से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। फिल्म जगत में अब तक शिव की महिमा पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं। जिनमें प्रभास से लेकर अजय देवगन जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार नजर आ चुके हैं। यहां तक कि यूथ ओरिएंटेड फिल्में करने वाले एक्टर रणबीर कपूर भी जल्द शिव के अवतार में दर्शकों के सामने नजर आएंगे। आज महाशिवरात्रि के मौके पर इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करेंगे जो त्रिभंगी शिव की शक्ति पर आधारित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)

    इस साल आयान मुर्खजी अपनी बड़े बजट की मच अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लेकर आ रहे हैं। जो नीलकंठी महादेव को समर्पित है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में है। जो शिव नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसके पास विशेष शक्तियां हैं।

    निर्देशक आयान मुर्खजी ने फिल्म का आधिकारिक लोगो जारी करने के लिए भी महाशिवरात्रि का ही दिन चुना था। आयान ने साल 2019 में प्रयागराज में अर्ध कुंभ मेले के दौरान महाशिवरात्रि के दिन अपनी टीम संग लोगो का अनावरण किया था। इस दौरान रणबीर कपूर के साथ फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट भी मौजूद थीं।

    बाहुबली (Baahubali)

    सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' में भी त्रीलोचन शिव की महिमा को बखूबी दिखाया गया था। इस फिल्म के लीड ऐक्टर प्रभास ने भी 'शिवा' का किरदार निभाया था। जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त होता है। यहां तक कि फिल्म के एक सीन में प्रभास शिव लिंग को अपने कांधे पर उठाए भी दिखते हैं। इस दौरान भगवान शिव को समर्पित गाना 'कौन है वो' बजता है। 'बाहुबली' का यह सीन फिल्म में जान डालने का काम करता है।

    शिवाय (Shivaay)

    साल 2016 में आई अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' भी पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। अजय देवगन इस फिल्म में पर्वतारोही बने हैं और उनका नाम भी शिवाय है। फिल्म में शिव की अच्छाई के साथ उनकी खामियों को भी दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में यह दर्शाया गया है कि अगर भगवान शिव क्रोधित हुए तो फिर वह पापियों का सर्वनाश कर देते हैं। लेकिन इतने भोले भी हैं कि कोई भी उन्हें आसानी से मूर्ख भी बना सकता है। फिल्म में 'बोलो हर हर' टाइटल ट्रैक भी भगवान शिव को समर्पित है। दिलचस्प बात यह है कि अजय असल जिंदगी में भी भगवान शिव को मानते हैं। कथित तौर पर, उन्होंने अपनी छाती पर शिव के चेहरे का एक बड़ा टैटू भी गुदवाया है।

    केदारनाथ (Kedarnath)

    साल 2018 में रिलीज हुई अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' 2013 में हुई उत्तराखंड बाढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड कैरेक्टर हैं। जो कि एक मुस्लिम पिट्ठू मंसूर का किरदार निभाते नजर आते हैं। जो मुस्लिम होने के बावजूद भी शिव की शक्ति को मानता है क्योकि वह इस विचार में विश्वास करता हैं कि दूसरों की सहायता करना ही धर्म है। फिल्में में शिव को सर्मपित एक गाना 'नमो नमो' भी है।

    इन फिल्मों के अलावा जल्द ही शिव पर आधारित कुछ और नई फिल्में देखने को मिलेंगी। इनमें सुपरस्टार अक्षय कुमार की 'ओह माई गॉड 2' भी शामिल है। जिसमें अक्षय भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। बीते साल अक्टूबर में अक्षय ने OMG 2 के दो पोस्टर शेयर किए थे, जिनमें से एक में वह भगवान शिव से प्रेरित लुक में नजर आए। इसके साथ ही पोस्टर पर 'रख विश्वास, तू है शिव का दास' भी लिखा हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    बता दें कि डायरेक्टर ओम राउत ने भी अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'आदिपुरुष (Adipurush)' की रिलीज डेट की घोषणा करने के लिए आज यानी कि महाशिवरात्रि का दिन चुना। 1 मार्च को उन्होंने अपने ट्विटर पर घोषणा करते हुए बताया कि यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को पर्दे पर 3D में रिलीज होगी। 'आदिपुरुष' में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।