Mahabharat Web series: महाभारत पर बनेगी वेब सीरीज, सामने आया फर्स्ट लुक, जानें कब होगी स्ट्रीम
Mahabharat Web series मधु मांटेना द्वारा निर्मित महाभारत वेब सीरीज का एलान हो चुका है। इस वेब सीरीज को बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। ये वेब सीरीज साल 2023 के अंत पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकता है।

नई दिल्ली, जेएनएन।Mahabharat Web series: महाकाव्य महाभारत पर वैसे तो कई फिल्में और टीवी शो बन चुके हैं। जिन्हें खूब पसंद भी किया गया है। लेकिन बीते दिनों से दावा किया जा रहा था कि जल्द ही महाभारत पर एक वेब सीरीज को बनाने की तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही इसका एलान हो सकता है। अब मेकर्स ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हैं महाभारत वेब सीरीज का एलान कर दिया है।
इस महाकाव्य पर आधारित वेब सीरीज का डी 23 एक्सपो इवेंट में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कंटेंट हेड गौरव बनर्जी और प्रोड्यूसर मधु मांटेना ने किया है। इस वेब सीरीज का निर्माण मधु मांटेना द्वारा किया जा रहा है। साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने महाभारत की कुछ तस्वीरें भी साझा की है, जिसमें भीषण युद्ध से लेकर भव्य राज महल भी दिख रहा है।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, अब तक लिखा गया अब तक का सबसे बड़ा महाकाव्य पहले कभी नहीं देखे गए पैमाने पर दोबारा लिखा गया है। एक अलौकिक ड्रामा के लिए बने रहें। महाभारत जल्द ही वापस आ रहा है।
The greatest epic ever written- retold at a scale never seen before! Stay tuned for an ethereal spectacle- #Mahabharat, is coming soon.#HotstarSpecials #Mahabharat #MahabharatOnHotstar @alluents & @MythoStudios pic.twitter.com/9ysLsYeDCx
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) September 10, 2022
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गौरव बनर्जी ने कहा, हम इसे बड़े पैमाने पर खास सीरीज के रूप में बनाना चाहते थे। हम कई महीनों से इस पर काम कर रहे हैं और आज अपने कलाकृति की पहली झलक साझा की है। सीरीज के पीछे हमें एक बहुत-ही क्रिएटिव टीम मिली है। उन्होंने आगे कहा, ये वेब शो साल 2023 के अंत के महीनों में स्ट्रीम हो सकता है।
साल 1965 में आई थी महाभारत पर पहली फिल्म
जानकारी के अनुसार आपको बता दें, महाकाव्य पर पहली बार साल 1965 में महाभारत फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन बाबूभाई मिस्त्री ने किया था। इसके बाद साल 1988 में बी. आर. चोपड़ा ने टीवी सीरीज का निर्माण किया, जिसमें दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। बी.आर चोपड़ा की महाभारत के किरदारों को आज भी सबसे ज्यादा प्यार मिलता है। इसके बाद साल 2018 में टीवी की मशहूर निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने कहानी हमारे महाभारत की बनाया था और साल 2013 में स्टार प्लस पर महाभारत सीरियल को प्रसारित किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।