Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahabharat: जानें- महाभारत के एक्टर्स की फीस कितनी थी और सभी किरदारों में थी एक समानता?

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Thu, 04 Jun 2020 09:30 AM (IST)

    Mahabharat Cast Fee बीआर चोपड़ा की महाभारत में कई किरदारों ने काम किया और अहम भूमिका में नजर आने वाले एक्टर्स को बराबर ही फीस दी गई थी।

    Mahabharat: जानें- महाभारत के एक्टर्स की फीस कितनी थी और सभी किरदारों में थी एक समानता?

    नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान टीवी इंडस्ट्री में रामायण और महाभारत के प्रसारण की काफी चर्चा रही। दरअसल, कोरोना वायरस लॉकडाउन के दूरदर्शन के चैनलों पर रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण किया था और यह लोगों को काफी पसंद भी आया। रामायण ने तो कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और दूरदर्शन को टीआरपी में पहले स्थान पर पहुंचा दिया, जबकि महाभारत ने भी टॉप-5 में स्थान बनाए रखा। इसके बाद से महाभारत के किरदारों से जुड़ी कई बाते भी सामने आ रही हैं, जिन्होंने काफी अच्छा काम किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप भी कभी कभी महाभारत की शूटिंग और उनको मिलने वाली फीस के बारे में सोचते होंगे, जिसका जवाब आज हम आपको देने वाले हैं। 'टेली चक्कर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'महाभारत' के सभी ऐक्टरों को प्रति एपिसोड 3 हजार रुपये दिए गए थे। 'महाभारत' में कुल 94 एपिसोड थे। 80 के उस दशक में प्रति एपिसोड 3 हजार रुपये मिलना भी बड़ी बात थी। खास बात ये है कि किरदारों को एक ही फीस दी गई थी। इस कैटेगरी में कृष्ण, दुर्योधन, द्रोपदी, कुंती, भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले सभी लोगों को बराबर फीस फीस दी थी।

    वहीं, सीरियल में कई ऐसे किरदार भी थे, जिन्होंने काम के लिए पैसा नहीं लिया था और एक्टर्स ने भी एक्स्ट्रा के काम पैसे नहीं लिए थे। उन्होंने मुफ्त में ही काम किया। इस दौरान युद्ध में सैनिकों का किरदार निभाने वाले लोगों में कई स्थानीय लोग भी शामिल थे, जिन्होंने इस भीड़ में शामिल होने का पैसा नहीं लिया था। उन्होंने महाभारत में बिना पैसों के काम किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'महाभारत' को डायरेक्ट करने वाले रवि चोपड़ा की वाइफ रेनू ने बताया कि 'महाभारत' का बजट 6 लाख प्रति एपिसोड था।

    क्या आप जानते हैं द्रौपदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली ने महाभारत में खुद पर फिल्माए एक सीन के लिए गाना भी गाया था। वह बताती हैं, 'वह गाना था नैनों के... जिसे गाने का अनुभव कमाल का था। दरअसल, शो के मेकर गाना गाने के लिए एक आवाज की तलाश में थे। रवि जी ने मुझसे गाने के लिए पूछा। मुझे पता था कि मैं गाना गा लूंगी, क्योंकि मैं बचपन से गाती थी। मैंने रवि जी को कह रखा था कि अगर आपको मेरा गाना पसंद न आए, तो आप किसी पेशेवर गायिका से गवा लेना। मेरा गाना सबको पसंद आया और मेरी आवाज को ही शो में रखा गया।'