Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माधुरी दीक्षित, सैफ अली खान ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, तस्वीरें आई सामने

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Tue, 27 Apr 2021 08:07 PM (IST)

    वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वाले सितारों में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और सैफ अली खान का नाम भी शामिल है। माधुरी दीक्षित ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानाकरी दी है। माधुरी ने अपनी एक तस्वीर आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

    Hero Image
    माधुरी दीक्षित, सैफ अली खान- फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस दिन पर दिन देश में पैर पसार रहा है। देशभर में लगातार बढ़ते मामले इसका जीता जागता उदाहरण हैं। इसी बीच कोरोना वैक्सीन से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। फिल्मी सितारों ने भी एक- एक कर वैक्सीन लगवाना शुरू कर दिया है। पहला डोज लेने के बाद कई सितारों ने अब वैक्सीन का दूसरा डोज भी ले लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वाले सितारों में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और सैफ अली खान का नाम भी शामिल है। माधुरी दीक्षित ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानाकरी दी है। माधुरी ने अपनी एक तस्वीर आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा, 'आज मैंने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। मेरा सबसे आग्रह है कि जब भी संभव हो वैक्सीन जरूर लगवाएं।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

    तो वहीं सैफ अली खान को भी वैक्सीनेशन सेंटर पर स्पॉट किया गया। सैफ यहां कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने आए थे। सैफ इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क भी लगा रखा था। वहीं बोमन इरानी ने भी वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है। बबता दें कि कोरोना वैक्सीन का डोज 45 साल की उम्र से अधिक के सितारे ले चुके हैं। जिनमें अनिल कपूर, सलमान खान, संजय दत्त, आशुतोष राणा शामिल हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    गौरतलब है कि सबसे पहले वैक्सीनेशन का डोज 60 साल या उससे अधिक उम्र वाले लोगों को दिया गया। जिसके बाद इस उम्र को कम करते हुए 45 साल की उम्र वालों को भी वैक्सीन का डोज लगाया गया। वहीं केंद्र सरकार के आदेशानुसार अब 1 मई से कोरोना वैक्सीन 18 साल की उम्र से अधिक लोगों को भी लगाए जाएंगे।

    भूमि पेडनेकर ने दी फैंस को नसीहत, बोलीं- 'देशप्रेम दिखाने का यही समय है'