Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि पेडनेकर ने दी फैंस को नसीहत, बोलीं- 'देशप्रेम दिखाने का यही समय है'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Tue, 27 Apr 2021 06:31 PM (IST)

    दरअसल भूमि पेडनेकर भी बीते दिनों कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। भूमि ने कुछ दिन पहले ही इस वायरस को मात दी है। जिसके बाद से ही वो लोगों को इसके प्रति जागरुक करने में लगी हुई हैं।

    Hero Image
    भूमि पेडनेकर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए हर कोई अपनी सुरक्षा के प्रति सजग दिख रहा है। खासकर वो लोग जो कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। जो बी लोग इस वायरस को मात दे रहे हैं वे सभी अन्य जो इससे बच गए हैं उनसे घर पर रहने की और इस संक्रमण को सीरियसली लेने की अपील कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी लोगों को इसी तरह की एक नसीहत दी है। जो लोगों को पसंद भी आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल भूमि पेडनेकर भी बीते दिनों कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। भूमि इसके बाद आइसोलेशन में थीं और घर पर ही अपना ख्याल रख रही थीं। भूमि ने कुछ दिन पहले ही इस वायरस को मात दी है। जिसके बाद से ही वो लोगों को इसके प्रति जागरुक करने में लगी हुई हैं। भूमि ने हाल ही में लोगों से कहा है कि यही सही समय है देशप्रेम दिखाने का।

    भूमि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक किया है। वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन में भूमि ने लिखा, 'घर पर रहो... असली देशप्रेम दिखाने का यही समय है।' भूमि के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

    वीडियो में भूमि अपने आपको कोरोना वॉरियर बताते हुए लोगों को नसीहत दे रही हैं कि इस समय उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस समय में किसी दोस्त से मिलना, रिश्तेदार से मिलना या किसी भी व्यर्थ कारण से घर से बाहर जाना बिलकुल सही नहीं है। उन्होंने कहा कि घर से तभी निकलिये जब कोई जरूरी काम हो। रिस्क लेने से बचें और यदि आपके यहां ज्यादा छूट दे दी गई है तो भी आपको अपना ख्याल रखने की जरूरत है।

    इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेंन करने के साथ ही हाथ सैनिटाइज करने की सलाह भी दी है। भूमि ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि ये वायरस काफी तकलीफदेय है। साथ ही उन्होंने फ्रंटलाइन वॉरियर्स की तकलीफ भी बयां करते हुए लोगों से हाथ जोड़कर घर में ही रहने की अपील की है।

    सोहा अली खान ने की घर पर रहने की अपील, बेटी के साथ शेयर की ट्विनिंग ड्रेस में तस्वीर