75 की उम्र में Lust Stories 3 से एक्टिंग डेब्यू करने वालीं 'डीवा दादी' कौन हैं? चुलबुले अंदाज से इंटरनेट पर करती हैं राज
ओटीटी सीरीज लस्ट स्टोरी 3 (Lust Stories 3) में अदिति राव हैदरी की को-स्टार बनीं 75 साल की राधा अग्रवाल कौन हैं, जानिए...

लस्ट स्टोरीज 3 से 75 साल की 'दादी' का एक्टिंग डेब्यू। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
लस्ट स्टोरीज 3 में 'डीवा दादी' का फनी रोल
सोशल मीडिया की स्टार हैं 'डीवा दादी'
नागिन में नजर आ चुकी हैं सीरीज की स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की एंथोलॉजी लस्ट स्टोरी का तीसरा सीजन (Lust Stories 3) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आ गया है।
तीसरे सीजन की कहानी और किरदारों को काफी सराहना मिल रही है। हालांकि, इस सीरीज में एक 75 साल की डेब्यूटेंट एक्ट्रेस ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
75 की उम्र में किया एक्टिंग डेब्यू
यह डेब्यूटेंट एक्ट्रेस हैं राधा अग्रवाल (Radha Agarwal) जिन्हें आपने भले ही लस्ट स्टोरीज 3 से पहले किसी फिल्म या सीरीज में नहीं देखा हो, लेकिन वह इंटरनेट की 'डीवा दादी' (Diva Dadi) हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
अदिति संग दादी का मजेदार सीन
सोशल मीडिया पर 'डीवा दादी' के नाम से मशहूर राधा अग्रवाल ने लस्ट स्टोरीज 3 से अपना एक्टिंग शुरू किया है। वह अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Siddharth) के सेगमेंट में नजर आई थीं। उन्होंने अदिति की दादी का किरदार निभाया है।

इंटरनेट पर जिस तरह राधा अग्रवाल अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ठीक उसी तरह उन्हें ओटीटी सीरीज में भी मजाकिया सीन में दिखाया गया है। एक फनी सीन है, जहां अदिति के हाथ से न्यूड फोटोज की किताब गिर जाती है जिसे देखने के बाद दादी उन्हें डांटती है। फिर वह बहाने बनाती है, लेकिन दादी बोलती हैं कि उनकी आंखें एकदम ठीक है। इस छोटे से रोल में उन्होंने ऑडियंस का ध्यान खींच लिया।
फनी रील्स के लिए पसंद की जाती हैं दादी
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की रहने वालीं राधा अग्रवाल को इंटरनेट पर 'डीवा दादी' का कहा जाता है। वह अपनी पोतियों के साथ मजेदार वीडियोज बनाने के लिए जानी जाती हैं। पोतियों के साथ उनकी मासूम बातचीत को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जाता है।
यही वजह है कि आज वह सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। वह अपनी पोतियों के साथ बातचीत में अपने जमाने की कहानियां सुनाती हैं, फैशन करती हैं, घूमती हैं और मस्ती भरी बातें करके लोगों का दिल जीतती हैं।
View this post on Instagram
टीवी शोज का भी रहीं हिस्सा
इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके एक लाख 9 हजार के लगभग फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर स्टार बनने के बाद वह टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स' और 'नागिन' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अब उन्हें लस्ट स्टोरीज 3 के लिए पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- फिल्म से लीक हुआ इंटीमेट सीन, डरकर 4 दिन घर में हुईं लॉक... Radhika Apte ने याद किया डरावना किस्सा
