'इंटीमेट सीन' के दौरान एक्टर ने किया था अजीब सवाल, सुनकर सन्न रह गए थे विशाल भारद्वाज
विशाल भारद्वाज ने 'लस्ट स्टोरीज 3' में इंटीमेट सीन शूट करने का अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे पहले ऐसे दृश्यों को फिल्माना बेहद असहज होता था।
-1790087287469_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने लस्ट स्टोरी 3 (Lust Stories 3) में एक कहानी डायरेक्ट की है। इसमें आपको अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Sidharth) लीड रोल में नजर आएंगे।
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इंटीमेट सीन को शूट करने में आने वाली दिक्कत और अजीब स्थिति को लेकर बात की। एक किस्सा याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनके लिए वो स्थिति बेहद असहज कर देने वाली थी जब एक अभिनेत्री ने उनसे पूछा कि क्या हम इसके लिए जीभ का इस्तेमाल करने वाले हैं?
फिल्म निर्माता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने यह सवाल अपने मेल एक्टर से भी पूछा जिससे स्थिति और भी अनकंफर्टेबल हो गई।
विशाल ने बताया अब शूट करना हुआ आसान
विशाल भारद्वाज ने यह अनुभव फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' में अपने एक हिस्से पर चर्चा करते हुए कंपेयर किया। फिल्म निर्माता ने बताया कि अब चूंकि सेट पर इंटिमेट डायरेक्टर होते हैं तो फिल्म सेट पर ऐसे सीन्स को फिल्माना आसान हो गया है।

विशाल ने बताया कि उस समय इंटीमेसी डायरेक्टर नहीं हुआ करते थे तब ऐसे सीन्स एक्टर्स को डायरेक्टली डिस्कस करने होते थे जोकि बहुत अजीब था।
उन्होंने वैरायटी इंडिया को बताया, 'मुझे याद है अभिनेत्रियां मेरे पास आकर पूछती थीं, ‘सर, क्या हम इसमें जीभ का इस्तेमाल करने वाले हैं? क्या आप पुरुष अभिनेता से पूछ सकते हैं?’ मतलब, यह बहुत अजीब था। मैंने अभिनेता से उनका सवाल पूछा था। सोचिए, यह कितना अजीब होता होगा?'
अदिति राव के साथ नहीं हुई दिक्कत
विशाल भारद्वाज ने कहा कि अब इंटिमेसी डायरेक्टर की मौजूदगी से इस तरह की असुविधा काफी हद तक कम हो गई है। उन्होंने समझाया कि इंटिमेसी डायरेक्टर सेट पर माहौल को सहज बना देते हैं और फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को इंटीमेट सीन्स को अधिक आसानी से फिल्माने में मदद करते हैं।

हालांकि विशाल को लस्ट स्टोरीज 3 शूट करते समय एक और सुविधा थी कि आदिति राव और सिद्धार्थ रियल लाइफ पति-पत्नी हैं तो उनकी आधी मुश्किल वैसे ही कम हो गई। लस्ट स्टोरीज़ 3 नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है।
यह फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित चार कहानियों को एक साथ लाती है। इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अली फजल और राधिका मदान भी हैं।
यह भी पढ़ें- OSCAR 2026 में लहराया भारतीयों का परचम, वोटिंग पैनल में शामिल होंगे Vishal Bhardwaj समेत 6 लोग
यह भी पढ़ें- 7 पतियों की 'मौत', मिला ये कल्ट गाना... 166 साल पुराने रूसी लोकगीत पर बना ये हिंदी सॉन्ग; Usha Uthap ने दी आवाज
