OSCAR 2026 में लहराया भारतीयों का परचम, वोटिंग पैनल में शामिल होंगे Vishal Bhardwaj समेत 6 लोग
ऑस्कर एकेडमी द्वारा हॉलीवुड से लेकर भारतीय सिनेमा की हस्तियों को वोटिंग पैनल में शामिल होने का न्यौता भेजा गया। ...और पढ़ें

ऑस्कर के वोटिंग पैनल में शामिल हुई 6 भारतीय सिनेमा की हस्तियां/ फोटो- Instagram
HighLights
ऑस्कर के वोटिंग पैनल में शामिल हुए 6 भारतीय सिनेमा से जुड़े लोग
एकेडमी ने हॉलीवुड और बॉलीवुड में भेजा 529 लोगों को इनवाइट
द एकेडमी के पेज पर शेयर की गई पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने बुधवार को 529 लोगों को ऑस्कर वोटिंग पैनल में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है, जो दुनियाभर में सिनेमा के लिए एक प्रतिष्ठित सम्मान है। ऑस्कर ने जिन लोगों को वोटिंग बॉडी को ज्वाइन करने के लिए इनवाइट किया है, उसमें हॉलीवुड के एक्टर्स और फिल्ममेकर के साथ-साथ भारतीय सिनेमा की दुनिया के अपने फील्ड के 6 महारथियों के नाम शामिल हैं।
'हैदर', 'कमीने' और 'ओ रोमियो' जैसी सफल फिल्मों के निर्देशक विशाल भरद्वाज के साथ किन 6 बड़ी भारतीय हस्तियों को ऑस्कर एकेडमी वोटिंग पैनल में शामिल होने का न्यौता मिला, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
विशाल भारद्वाज सहित इन पांच हस्तियों को एकेडमी ने भेजा इनवाइट
अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 'द एकेडमी' ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मीट द क्लास ऑफ 2026...हमें एकेडमी में शामिल किए गए नए मेंबर्स के बारे में बताते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है।" उन्होंने एक लिंक के साथ अपनी वेबसाइट पर वोटिंग पैनल में शामिल होने वाले एक्टर्स, फिल्ममेकर्स, एडिटर्स सहित अलग-अलग कैटेगरी की लिस्ट शेयर की है। भारतीय फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज इस साल एकेडमी के लिए इनवाइट किए गए सबसे बड़े नामों में से एक हैं। उन्हें म्यूजिक कंपोजर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- 12 दिन में ही थिएटर से हटकर OTT पर आ रही 2 घंटे 33 मिनट की फिल्म, रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी मूवी
विशाल भारद्वाज के अलावा इस लिस्ट में दीपा भाटिया और श्रीकर प्रसाद को भी शामिल किया गया है। श्रीकर प्रसाद ने RRR, तलवार, शेरशाह, साथिया और स्काय फोर्स जैसी फिल्मों की एडिटिंग की है। उन्हें फिल्म जगत में काम करते हुए 40 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसके अलावा दीपा भाटिया ने फिल्म काइ पो छे, तारे जमीन पर, रॉक ऑन और केदारनाथ जैसी फिल्मों में काम किया है।
We’re proud to announce our newly invited members to the Academy!
— The Academy (@TheAcademy) June 24, 2026
Meet the Class of 2026: https://t.co/rk7tKpxVm6 pic.twitter.com/4KvwLzGNNk
भारतीय सिनेमा जगत की इन हस्तियों को भी किया गया शामिल
विशाल भारद्वाज, दीपा भाटिया और श्रीकर प्रसाद के अलावा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कॉस्टयूम डिजाइनर एकता लखानी को भी एकेडमी ने वोटिंग पैनल में शामिल होने के लिए इनविटेशन भेजा है। इसके अलावा कास्टिंग डायरेक्टर दिलीप शंकर, डिज्नी एनिमेटर अवनीत कौर भी लिस्ट में शामिल किया गया।

आपको बता दें कि ऑस्कर के लिए एकेडमी की तरफ से भेजे गए निमंत्रण की लिस्ट में बीते साल भारत से तीन बड़ी सिनेमा की हस्तियों के नाम शामिल थे, जिसमें कमल हासन, आयुष्मान खुराना और फिल्ममेकर पायल कपाड़िया थे।
