विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lust Stories 3 Trailer: 'लव और लस्ट' के चक्कर में फंसा पेंच, ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:29 PM (IST)

ओटीटी की फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी लस्ट स्टोरीज की तीसरी किस्त का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 

लस्ट स्टोरीज 3 ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

लस्ट स्टोरीज 3 ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सामने आया लस्ट स्टोरीज 3 का ट्रेलर

  2. मल्टी स्टारर फिल्म है लस्ट स्टोरीज 3

  3. ओटीटी पर इस दिन होगी स्ट्रीम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लस्ट स्टोरीज ओटीटी की दुनिया की सबसे लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी है। अब तक अपने दो पार्ट से फैंस का मनोरंजन करने वाली ये मूवी फ्रेंचाइजी तीसरी किस्त यानी लस्ट स्टोरीज 3 (Lust Stories 3) के साथ वापसी करने जा रही है। हाल ही में लस्ट स्टोरीज 3 का आधिकारिक एलान किया गया है और अब इसका ट्रेलर भी सामने आ गया है। 

लस्ट स्टोरीज 3 के ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि इस बार मूवी में लस्ट और लव का ट्रिपल डोज मिलेगा। आइए जानते हैं कि ओटीटी पर लस्ट स्टोरीज 3 कब और कहां स्ट्रीम होगी। 

लस्ट स्टोरीज 3 का ट्रेलर आउट 

साल 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म लस्ट स्टोरीज की शुरुआत हुई थी और अब इसका तीसरा पार्ट लस्ट स्टोरीज 3 आ रहा है। जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में शेयर किया गया था। अब मेकर्स की तरफ से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लस्ट स्टोरीज 3 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया है। लस्ट स्टोरीज के ट्रेलर में आप देख सकते हैं-

यह भी पढ़ें- Lust Stories 3 OTT: प्यार, रोमांस और धोखा... Netflix पर नई कहानियों के साथ लौट रही 'लस्ट स्टोरीज'; कब होगी रिलीज?

lust stories 3

5 कपल हैं और उन सभी की जिंदगी में किसी ने किसी वजह से समस्या चल रही हैं। किसी को लस्ट की चाह है तो किसी को लव की। इनके रिलेशनशिप का सियापा ही लस्ट स्टोरीज 3 के ट्रेलर का सेंट्रल प्वाइंट हैं, जो इस फ्रेंचाइजी की यूएसपी भी मानी जाती है।

पुराना अंदाज और नई कहानी के तौर पर लस्ट स्टोरीज 3 का ट्रेलर फैंस को पसंद आ रहा है और इस मूवी को देखने के लिए उनकी एक्साइटमेंट हो गई है। 

लस्ट स्टोरीज 3 में आपको राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, अदिता राव हैदरी, अली फजल, सिद्धार्थ और विजय जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं को में नजर आएंगे। 

नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी लस्ट स्टोरीज 3

गौर किया जाए लस्ट स्टोरीज 3 की ओटीटी रिलीज डेट की तरफ तो नेटफ्लिक्स की सफल मूवी फ्रेंचाइजी के तौर पर इसे 18 सितंबर 2026 को इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Lust Stories 3: ओटीटी पर लौट रही है लस्ट स्टोरीज, कब और कहां देखें Anthology फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।